शादी से ठीक पहले इन चार TV एक्ट्रेस ने तोड़ दी थी सगाई, एक तो 45 की उम्र में भी है सिंगल

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्यार, सगाई और फिर ब्रेकअप। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं खूब देखने को मिलती हैं। सिर्फ फिल्म वर्ल्ड में ही नहीं, टीवी की दुनिया में भी ऐसा खूब देखा जा चुका है। यहां कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें अपनी लाइफ में किसी से प्यार हुआ। उन्होंने उनसे शादी करने का मन बनाया। यहां तक उनसे सगाई तक कर ली। लेकिन अचानक फिर ऐसा कुछ हुआ कि शादी की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही उनका रिश्ता टूट गया। इस पैकेज में डालते हैं ऐसी ही 4 टीवी एक्ट्रेसेस पर एक नजर, जिन्होंने सगाई के बाद अपना रिश्ता तोड़ लिया था...

Gagan Gurjar | Published : Jan 15, 2023 2:20 PM IST

18
शादी से ठीक पहले इन चार TV एक्ट्रेस ने तोड़ दी थी सगाई, एक तो 45 की उम्र में भी है सिंगल

'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं शिल्पा शिंदे ने 2009 में अभिनेता रोमित राज से सगाई की थी। कहा जाता है कि उनकी शादी की तैयारी भी हो चुकी थी। लेकिन इसी बीच उन्होंने रोमित से रिश्ता तोड़कर सबको चौंका दिया। कहा जाता है कि करीबियों को समझाने के बाद भी शिल्पा शादी के लिए राजी नहीं हुई थीं।

28

एक बातचीत में शिल्पा ने कहा था, "रोमित और मेरी सगाई काफी पहले हो गई थी। उस समय मैं काफी छोटी थी। मैं उस वक्त सैटल नहीं होना चाहती थी। लेकिन मेरे आसपास के साभी लोगों को लगता था कि यह शादी की सही उम्र है। बाद में मेरे और रोमित के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और हमारा रिश्ता टूट गया।" शिल्पा शिंदे 45 साल की हो चुकी हैं। लेकिन अब भी उनकी शादी नहीं हुई है।

38

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 2022 में रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की, जिन्हें उन्होंने 2021 में डेट करना शुरू किया था। लेकिन वरुण से पहले करिश्मा तन्ना उपेन पटेल को डेट कर चुकी हैं। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन यह रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंचा।

48

करिश्मा और उपेन का अफेयर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 8वें सीजन के दौरान हुआ था। रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के सेट पर उपेन ने करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। लेकिन 2016 में उन्होंने सगाई तोड़कर ब्रेकअप कर लिया। 

58

एक्ट्रेस गौहर खान अब म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार की बहू और उनके बेटे ज़ैद दरबार की पत्नी हैं। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। लेकिन ज़ैद से पहले गौहर के दो अफेयर काफी चर्चित रहे हैं। इनमें से एक में उन्होंने सगाई तक कर ली थी, लेकिन शादी नहीं की।

68

दरअसल, गौहर खान कभी डायरेक्टर साजिद खान के साथ रिश्ते में थीं और 2003 में उनकी सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन साजिद की दिलफेंक छवि देखने के बाद गौहर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। बाद में गौहर का अफेयर 'बिग बॉस 7' में उनके को-कंटेस्टेंट रहे कुशाल टंडन से रहा। लेकिन यह रिश्ता भी ब्रेकअप पर ख़त्म हुआ था।

78

चारू आसोपा फिलहाल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के भाई राजीव सेन से शादी की है, जो पिछले कुछ समय से विवादित चल रही है।कभी उनके अलग होने की बात आती है तो कभी वे फिर से साथ आ जाते हैं। वैसे चारू की लाइफ हमेशा से ही विवादों से भरी रही है। एक बार तो उन्होंने सगाई के बाद ही अपना रिश्ता तोड़ दिया था। 

88

बताया जाता है कि जब चारू सीरियल 'मेरे अंगने में' काम कर रही थीं, तब उनका अफेयर अपने को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ शुरू हुआ था। 2016 में कपल ने सगाई तक कर ली थी। यहां तक कि खुद चारू ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया था। लेकिन यह शादी हो नहीं सकी। चारू ने शादी की तारीख आने से पहले ही नीरज से ब्रेकअप कर लिया था।

और पढ़ें...

अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' का धांसू टीजर आउट, देखकर लोग बोले- शाहरुख़ खान की 'फैन' की कॉपी

रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, जानिए बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कलेक्शन

मुंह छुपाते साली संग रेस्टोरेंट पहुंचे पोर्न केस में फंस चुके राज कुंद्रा, VIRAL वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

कमाई का यह रिकॉर्ड बनाने जा रही शाहरुख़ खान की 'पठान', इस मामले में बनेगी SRK की सबसे बड़ी फिल्म?

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos