मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। फिर चाहे पहले पति से तलाक का मामला हो या दूसरी शादी के बाद पति अभिनव कोहली पर लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप, श्वेता हमेशा सुर्खियों में रहीं। इसी बीच, 40 साल की श्वेता का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बोल्ड फोटोशूट में श्वेता बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
अपने लेटेस्ट फोटोशूट में श्वेता तिवारी ने हाई थाई स्लिक गाउन पहना है। जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। गोल्डन-ग्रीन मिक्स इस गाउन में श्वेता को देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
210
टीवी सेलेब्स भी श्वेता तिवारी की खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इसी बीच, सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में उनके ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभा चुके एक्टर करणवीर बोहरा ने भी कमेंट किया है। करणवीर ने लिखा- आग ही आग।
310
वहीं श्वेता तिवारी के को-एक्टर रह चुके फहमान खान ने लिखा- बस करो सखी! ऐसे आग नहीं लगाते लोगों के दिलों में। वहीं एक और शख्स ने कहा- अब मार ही डालेंगी क्या? एक यूजर ने पूछा- श्वेता जी आपने स्लिम-ट्रिम का कोई कोर्स किया है क्या?
410
बता दें कि श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। इस शादी का श्वेता की फैमिली ने काफी विरोध भी किया था लेकिन कपल ने फैमिली की परवाह न करते हुए ये शादी रचाई थी।
510
शुरुआत में तो श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल रही थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं। ये परेशानियां श्वेता की बेटी पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरू हो गई थीं। श्वेता ने पलक को जन्म देने से बाद 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए।
610
आखिरकार राजा चौधरी से परेशान होकर श्वेता तिवारी ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और वो सेपरेट रहने लगीं। तलाक की प्रोसेस काफी लंबी चली और साढ़े पांच साल के बाद आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।
710
राजा चौधरी से अलग होने के बाद श्वेता तिवारी ने 3 साल तक एक्टर अभिनव कोहली को डेट किया और इसके बाद 2013 में उनसे दूसरी शादी की। अभिनव और श्वेता का एक बेटा रेयांश है। हालांकि शादी के 6 साल बाद 2019 में श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।
810
श्वेता की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए, जिसका उन्होंने डट कर सामना किया। अभिनव से सेप्रेशन को लेकर उन्होंने कहा था कि वो अब घर में अकेली कमाने वाली हैं लेकिन इससे वो डिप्रेस नहीं हो सकतीं।
910
श्वेता ने बताया था कि उनके पास वक्त नहीं है कि वो पति से अलगाव के बाद चिंता में पड़ें या फिर गम में डूबें। उनकी पर्सनल लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है और इसका उन्हें ख्याल रखना ही पड़ेगा। उनके कंधे पर कई जिम्मेदारियां हैं। बता दें कि श्वेता की 21 साल की बेटी है, जिसका नाम पलक है।
1010
एक फोटोशूट के दौरान श्वेता तिवारी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।