सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन दहाड़े मारकर रो पड़ी शहनाज गिल, पिता ने बताया- किस हाल में है बेटी

Published : Sep 02, 2021, 04:31 PM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 06:18 PM IST

मुंबई. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। गुरुवार सुबह उनको कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था। रिपोर्ट्स मानें तो सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर मिलते ही उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) फूट-फूटकर रोने लगी। वे अपने होश खो बैठी है। वो इतनी ज्यादा सदमे में है कि उनके मुंह से कोई शब्द तक नहीं निकल रहा है। बता दें कि की दोनों जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी। दोनों की दोस्ती बिग बॉस 13 के दौरान शुरू हुई थी। वहीं, शो के बाद भी दोनों आखिरी तक अच्छे दोस्त रहे। कुछ दिनों पहले ही शहनाज और सिद्धार्थ, बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में नजर आए थे। इसी बीच  शहनाज के पिता संतोख सिंह ने बेटी की हालत को लेकर बात। नीचे पढ़ें क्या कहा शहनाज गिल के पिता ने बेटी के बारे में...  

PREV
16
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन दहाड़े मारकर रो पड़ी शहनाज गिल, पिता ने बताया- किस हाल में है बेटी

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सिडनाज टूट गई हैं।  शहनाज की हालत भी बहुत खराब है। इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है।

26

संतोख सिंह ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए बताया कि सिद्धार्थ की मौत की खबर सुतने ही उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई। मैंने उससे बात की, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए उसका भाई मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बाद में मैं भी वहां जाऊंगा।

36

संतोख ने कहा कि उनके लिए इस बात का यकीन करना मुश्किल है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा- मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे भरोसा नहीं हो रहा है।

46

रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही शहनाज को सिद्धार्थ के बारे में पता चला उस वक्त वो शूटिंग कर रही थीं। खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत शूटिंग छोड़ दी। बता दें कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थी। दोनों बिग बॉस 13 में साथ नजर आए थे। शो में शहनाज ने अपनी दिल की बात बताई थी कि वे सिद्धार्थ को लाइक करती है।

56

बता दें कि घर में सबसे छोटे होने की वजह से सिद्धार्थ सभी के लाडले थे। बिग बॉस में जाने के बाद उनकी बड़ी बहन ने एक इंटरव्‍यू में कहा था- सिद्धार्थ हमेशा ही 3 लोगों की पहरेदारी में रहा है। दोनों बहने और मां की नजर हमेशा उन पर रहती थी।  

66

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने घर-घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी।

Recommended Stories