सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार इस शख्स से की थी बात, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, घर पहुंचे ये सेलेब्स

Published : Sep 02, 2021, 07:38 PM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 08:11 PM IST

मुंबई। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार 2 सितंबर को निधन हो गया। 40 साल के सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात में सोने से पहले सिद्धार्थ ने कुछ दवाइयां खाई थीं, लेकिन सुबह वो उठे ही नहीं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग शॉक्ड हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार फोन पर एक्टर करण कुंद्रा से बात की थी। उन्होंने एक रात पहले ही अपने दोस्त करण कुंद्रा से बात की थी। 

PREV
19
सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार इस शख्स से की थी बात, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, घर पहुंचे ये सेलेब्स

करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए लिखा- शॉकिंग! कल रात ही तो हमने फोन पर बात की थी। हम दोनों ही टीवी इंडस्ट्री में कितना अच्छा काम कर रहे हैं, इस पर चर्चा हुई थी। विश्वास कर पाना मुश्किल है दोस्त। तुम इतनी जल्दी चले जाओगे। तुम हमेशा याद आओगे, हंसते रहना। 

29

मुंबई के कूपर अस्पताल में 5 डॉक्टरों की टीम सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम कर रही है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव अस्पताल में ही रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार अब शुक्रवार को होगा। 

39

शहनाज गिल के भाई शाहबाज, गौहर खान, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर टीवी के कई सेलेब्स पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से उनके घर जाया जाएगा। 

49

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने कहा- मुझसे शादी करोगे सीरियल में मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी तरह का स्ट्रेस या चिंता थी। वो बेहद हंसमुख और मस्तमौला इंसान थे। 

59

सिद्धार्थ शुक्ला के घर जातीं रश्मि देसाई। बता दें कि रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला की को-कंटेस्टेंट थीं। 

69

पत्नी माही विज के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे एक्टर जय भानुशाली। माही विज बालिका वधू में काम कर चुकी हैं। सिद्धार्थ को भी इसी सीरियल से पहचान मिली थी। 

79

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर पाते ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान भी उनके घर पहुंचीं। इस दौरान गौहर खान मीडिया के सामने अपना चेहरा छुपाती रहीं। 

89

सिद्धार्थ शुक्ला के घर श्रद्धांजलि देने पहुंची एक्ट्रेस संभावना सेठ। बता दें कि संभावना भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। 

99

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे एक्टर राजकुमार राव। उनके साथ में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा भी थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories