शादी करने जा रही 'कसौटी 2' की एक्ट्रेस, सामने आईं मेहंदी संगीत की PHOTOS

मुंबई. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' फेम एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सिमोर से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। अब इस प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स की फोटोज सामने आई है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा कि इनकी शादी जयपुर में ट्रेडिशनल तरीके से होगी।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2019 8:32 AM IST

19
शादी करने जा रही 'कसौटी 2' की एक्ट्रेस, सामने आईं मेहंदी संगीत की PHOTOS
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में उन्होंने स्काई ब्लू और पीच कलर के लहंगा पहना हुआ है। इसमें वो काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इतनी ही नहीं सोन्या ने अपनी संगीत सेरेमनी में होने वाले पति के साथ जमकर डांस भी किया।
29
एक्ट्रेस की शादी अटेंड करने के लिए टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और सुभावी चौकसी पहुंची हैं साथ ही हर्ष राजपूत भी इस फंक्शन्स में दिखाई दिए हैं।
39
बता दें, हर्ष राजपूत ने टीवी शो 'नजर' में सोन्या के अपोजिट रोल प्ले किया था। इस शो में सोन्या ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके साथ ही इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अहम रोल में हैं। दोनों ही एक्ट्रेस के नेगेटिव रोल दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
49
वहीं, अगर बात की जाए सोन्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष समोर की तो दोनों की मुलाकात एक साल पहले एक शूटिंग के दौरान हुई थी। इस बीच उन्होंने एक शख्स को उन्होंने नोटिस किया था, जो कि प्रोप पकड़ने में मदद कर रहा था और एक्ट्रेस ने हर्ष को एक स्पॉट ब्वॉय समझ लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें 'स्पॉट दादा' तक कह दिया था। लेकिन हर्ष क्रू मेंबर नहीं थे वो तो अपने दोस्त की एक प्रोजेक्ट में मदद कर रहे थे।
59
इसके बाद दोनों की चाहतों का सिलसिला शुरू हुआ और जब हर्ष ने सोन्या को शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने उनसे थोड़ा वक्त मांगा और करीब 6 महीने डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। सोन्या ने इसके लिए हर्ष की तारीफ भी की। उन्होंने काफी धैर्य के साथ उनके जवाब का इंतजार किया।
69
खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि सोन्या की शादी 12 दिसंबर को जयपुर में होगी और एक्ट्रेस के दोस्त और टीवी इंडस्ट्री से तमाम सितारे भी पहुंच चुके हैं। साथ ही शादी की सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं।
79
हाथों में मेहंदी लगवाती सोन्या अयोध्या।
89
'कसौटी जिंदगी के 2' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी सोन्या के वेडिंग फंक्शन में पहुंची और लगवाई मेहंदी।
99
सोन्या के को-एक्टर हर्ष राजपूत भी एक्ट्रेस के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे। उन्होंने सोन्या के साथ टीवी शो 'नजर' में काम किया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos