मुंबई। द कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस और फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) बीते 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गईं। सुगंधा ने कॉमेडियन और एक्टर संकेत भोसले (Sanket Bhosle) संग 7 फेरे लिए। कपल की शादी की रस्में जालंधर में हुईं। शादी के हफ्ते भर बाद अब सुगंधा ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कुछ स्पेशल फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुगंधा ने वेन्यू में अपनी ग्रैंड एंट्री से लेकर पति संकेत के साथ 7 फेरों तक की झलक दिखाई है। सुगंधा ने तस्वीरों के जरिए अपनी शादी के स्पेशल मोमेंट्स दिखाने की कोशिश की है।
एक फोटो में जहां सुगंधा हाथ जोड़े खड़ी हुई हैं और संकेत हवन कुंड में अपने हाथ से आहूति डाल रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुगंधा के भाई शिवम मिश्रा अपनी प्यारी बहन के हाथों में लावा देते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लावा परसाई की रस्म कहते हैं।
210
वहीं, एक और तस्वीर फेरों की है, जिसमें सुगंधा आगे चल रही हैं और संकेत उनके पीछे-पीछे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुगंधा ने लिखा था- और इसी के साथ संकेत, तुम्हारी जिंदगी मेरे रूल्स। वहीं संकेत ने लिखा था- और इसी के साथ तीन नाम पूरे हुए, सुगंधा मिश्रा भोसले।
310
एक अन्य तस्वीर में संकेत और सुगंधा के माता-पिता अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।
410
सुगंधा ने अपनी शादी में क्रीम कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया था। साथ में हैवी मांग टीका, नेकलेस, हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहनी थी।
510
वहीं संकेत ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की पगड़ी कैरी की थी। जैसे ही संकेत ने सुगंधा को वरमाला पहनाई उनकी नजरें शरम से झुक गई और चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।
610
बता दें कि शादी के एक दिन पहले ही संकेत भोसले अपने परिवार के साथ जालंधर पहुंच गए थे। क्लब कबाना में संकेत और सुगंधा के परिवार ने शाम को सगाई की रस्म पूरी की। इसके बाद रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
710
सोमवार सुबह शगुन के दो घंटे बाद हल्दी की रस्म मराठी रीति-रिवाज के मुताबिक हुई। इसके बाद शाम को बिना बैंड-बाजे के संकेत बरात लेकर शादी वैन्यू तक पहुंचे। फिर सुगंधा के परिवार की तरफ से मिलनी की रस्म की गई।
810
सुगंधा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था- संकेत ने मुझे बहुत ही कैजुअल और कॉमिक तरीके से प्रपोज किया था। जब हम साथ काम कर रहे थे, तब एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया।
910
सुगंधा के मुताबिक, हम दोनों 7 साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और साथ काम करने के ऑफर मिलने लगे थे। धीरे-धीरे कम्फर्ट लेवल बढ़ गया। इसलिए, अब हमने शादी के बारे में सोचा।
1010
बता दें कि संकेत भोसले पेशे से डॉक्टर हैं। वो एमबीबीएस के साथ ही डर्मोलोजिस्ट यानी स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। इसके साथ ही वो कई बॉलीवुड सेलेब्स की मिमिक्री करने में भी माहिर हैं। वहीं, सुगंधा कॉमेडियन के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।