अपने 'भाई' संग इस TV एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, लाल जोड़ा और बड़ी सी नथ पहने खूबसूरत आई नजर

मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो सुहानी सी एक लड़की (suhani si ek ladki) फेम राजश्री रानी (rajshri rani) शादी के बंधन में बंध गई है। राजश्री ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन (gaurav mukesh jain) से 20 नवंबर को शादी की। उन्होंने पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में गौरव के साथ सात फेरे लिए। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिवल की शुरुआत हल्दी और मेहंदी सेरेमनी से हुई। कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते राजश्री और गौरव ने अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी सारे उपाय अपनाए थे। बता दें कि गौरव ने शो में राजश्री के भाई की किरदार निभाया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2020 12:17 PM IST / Updated: Nov 25 2020, 10:24 AM IST

18
अपने 'भाई' संग इस TV एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, लाल जोड़ा और बड़ी सी नथ पहने खूबसूरत आई नजर

राजश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में वह गौरव संग रोमांटिक पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं गौरव भी शादी को लेकर काफी खुश लग रहे हैं। 

28

फोटो में राजश्री लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया। हैवी नेकलेस के साथ मांग टीका और बड़ी सी नथ पहने राजश्री बेहद खूबसूरत नजर आई।

38

दूल्हा गौरव सफेद शेरवानी में दिखा। दिलचस्प बात यह है कि राजश्री और गौरव ने स्टार प्लस के शो 'सुहानी सी एक लाडकी' में रील-लाइफ भाई-बहन की भूमिका निभाई थी और अब वे एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

48

दोनों की शादी सादगी के साथ हुई है और शादी में केवल करीब दोस्तों व रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

58

अपनी शादी से कुछ दिनों पहले राजश्री ने गौरव संग शॉपिंग के लिए दिल्ली पहुंची थीं। राजश्री ने गौरव और कुछ परिवार के सदस्यों के साथ करोल बाग और चांदनी चौक से शॉपिंग की थी। 

68

इस दौरान राजश्री ने कहा था- जब मैं चांदनी चौक गई, तो मैंने वहां कई लहंगे और साड़ी की दुकानें देखीं। मैंने कई लहंगो को देखा। मैं अपनी शादी में सफेद लहंगा पहनना चाहती थी, लेकिन मेरे परिवार को मेरा यह आइडिया पसंद नहीं आया।

78

सुहानी सी एक लड़की शो 2014 में आया था। इस शो के दौरान ही राजश्री और गौरव की मुलाकात हुई थी। इस शो में राजश्री का नाम सुहानी था और इन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसका रंग सांवला था और इस रंग की वजह से हर कोई उसका मजाक उड़ाया करता था।

88

पति गौरव के साथ रोमांटिक दिखी राजश्री।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos