कोई 6 तो कोई 4 महीने में ही हुआ ऑफ एयर, स्मॉल स्क्रीन के 8 TV सीरियल 2022 में हुए FLOP

एंटरटेनमेंट डेस्क. इस साल यानी 2022 में जहां बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की बुरा हाल रहा वहीं, स्मॉल स्क्रीन यानी टीवी सीरियलों की स्थिति अच्छी नहीं रही। इस साल टीवी पर कई नए सीरियल शुरू हुए, हालांकि, इनमें से कुछ की काफी बुरी गत हुई। कई सीरियलों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और इसी वजह से मेकर्स को कुछ सीरियलों को ऑफ एयर करने फैसला लेना पड़ा। कुछ सीरियल 6 महीने तो कुछ 8 महीने के अंदर ही बंद हो गए। आपको बता दें कि टीवी सीरियल यशोमती मैय्या के नंदलाला (Yashomati Maiya Ke Nandlala) दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाया और मेकर्स को इसे 6 महीने के अंदर ही बंद करना पड़ा। इसी तरह मोसे छल की जाए (Mose Chhal Kiye Jaaye) शो की कहानी भी लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और ये सीरियल 6 महीने के अंदर ऑफ एयर हो गया। आज आपको इस पैकेज में ऐसे टीवी सीरियलों के बहारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कम समय में ही मेकर्स को मजबूरी के कारण ऑफ एयर करना पड़ा, पढ़ें नीचे...

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 15 2022, 07:00 AM IST

18
कोई 6 तो कोई 4 महीने में ही हुआ ऑफ एयर, स्मॉल स्क्रीन के 8 TV सीरियल 2022 में हुए  FLOP

सबसे पहले बात करते हैं टीवी सीरियल मिठाई की। जी टीवी पर प्रसारित इस सीरियल में देबत्तमा साहा और आशिष भारद्वाज लीड रोल में थे, लेकिन सीरियल लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट नहीं कर पाया। मेकर्स ने शो को 6 महीने के अंदर ही ऑफ एयर कर दिया। 4 अप्रैल को शुरू हुआ ये सीरियल 24 सितंबर 2022 को ऑफ एयर हो गया।

28

विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पांड्या के लीड रोल वाला सीरियल मोसे छल किए जाए भी दर्शकों को खास आकर्षित नहीं कर पाया। मेकर्स को मजबूर होकर शो को 7 महीने के अंदर ही बंद करना पड़ा। ये सीरियल 7 फरवरी को शुरू हुआ और 5 अगस्त 2022 को बंद हो गया। 

38

येशा रूघानी और मनन जोशी का सीरियल कभी कभी इत्तेफाक शुरुआत में तो लोगों को पसंद आया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कहानी से लोग बोर होने लगे। सीरियल को 8 महीने के अंदर ही ऑफ एयर करना पड़ा। 3 जनवरी को शुरू हुआ ये सीरियल 20 अगस्त 2022 को बंद हो गया। 

48

टीवी सीरियल स्वर्ण घर इसी साल जनवरी में शुरू हुआ था , जिसे 11 नवंबर 2022 को ऑफ एयर करना पड़ा। इस शो में संगीता घोष, अजय सिंह चौधरी, रोनित रॉय और हितेन तेजवानी लीड रोल में थे। ये सीरियल 11 महीनों तक दर्शकों के बीच रहा। 

58

कुणाल जय सिंह और तन्वी मल्होत्रा का सीरियल मुस्कुराने की वजह तुम हो जब शुरू हुआ था तो लोगों ने इसे पसंद किया था। लेकिन आगे चलकर शो से लोग बोर होने लगे।  इसे 4 महीने में बंद कर दिया गया। 1 जून को शुरू हुआ सीरियल सितंबर 2022 में ही ऑफ एयर हो गयाा। 

68

टीवी सीरियल सब सतरंगी का भी बुरा हाल रहा। मोहित कुमार, सत्यजीत शर्मा, जोयोश्री अरोड़ा के लीड रोल वाला ये सीरियल दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया। 7 फरवरी से शुरू हुए इस सीरियल को जून 2022 में बंद कर दिया गया।

78

वैसे तो टीवी पर धार्मिक सीरियलों को काफी पसंद किया जाता है लेकिन यशोमती मैय्या के नंदलाला अपना जादू लोगों पर नहीं पाया। शो महज 6 महीने में ही ऑफ एयर हो गया। सीरिलय 13 जून से ऑन एयर हुआ था और 2 दिसंबर 2022 को ऑफ एयर हो गया। शो में नेहा सरगम और राहुल शर्मा लीड रोल में थे।

88

टीवी सीरियल आनंदीबा और इमली भी छोटे पर्दे पर अपना जलवा नहीं दिखा पाया। शो में जैजी बैलेरीनी, मिश्कत वर्मा और कंचन गुप्ता लीड रोल में थे। ये सीरियल 5 महीने में ही ऑफ एयर हो गया। सीरियल 4 जुलाई को शुरू हुआ था और 1 नवंबर 2022 को ऑफ एयर हो गया। 

 

ये भी पढ़ें
करीना कपूर-सैफ अली खान ने सरेआम किया एक-दूसरे को Kiss, तैमूर की हालत देख सकते में सभी, 6 PHOTOS

सलमान खान के भाई से इस विवादित सिंगर तक, 2022 में लाइफ पार्टनर से अलग हुए ये 8 Star Couple

Boycott की वजह से 2022 में अक्षय-आमिर सहित इन स्टार्स की 8 फिल्मों की BOX OFFICE पर हुई बुरी गत

250 Cr की पठान में काम करने शाहरुख खान ने वसूली इतनी FEES, जानें दीपिका-जॉन को मिली कितनी रकम

लो बजट की 10 फिल्मों ने 2022 में मचाया गदर, 15 Cr में बनी इस मूवी की कमाई ने हिलाया BOX OFFICE

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos