जब ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम 'तारक मेहता' की बबीताजी को पीटा, विवादों से घिरी रही है एक्ट्रेस की लाइफ

Published : May 24, 2021, 06:07 PM ISTUpdated : May 25, 2021, 11:37 AM IST

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ हाल ही में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल के कारण हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। वैसे, यह पहला मामला नहीं है जब मुनमुन विवादों में घिरी हैं। मुनमुन दत्ता एक समय एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन का वेलेंटाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता पर हाथ उठाया था। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। डॉली बिंद्रा खुद मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह रह चुकी हैं। डॉली के मुताबिक, जब अरमान और मुनमुन छुट्टियों पर मॉरीशस की गए, तब भी इनके बीच झगड़े होते थे। डॉली बिंद्रा के मुताबिक, मैंने मुनमुन को रोते हुए घर से बाहर निकलते देखा है। बता दें कि इस झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। 

PREV
110
जब ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम 'तारक मेहता' की बबीताजी को पीटा, विवादों से घिरी रही है एक्ट्रेस की लाइफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान कोहली से ब्रेकअप के बाद से ही मुनमुन दत्ता सिंगल हैं। वहीं, यह दावा भी किया गया है कि मुनमुन से अलग होने के बाद ही अरमान कोहली का स्वभाव गुस्सैल हो गया। हालांकि, मुनमुन के बाद अरमान का नाम तान्या सिंह और काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है।

210

2017 में जब देश में 'मीटू मूवमेंट' ने जोर पकड़ा था, तब मुनमुन के खुलासों ने सभी को चौंका दिया था। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- इस तरह का कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। जब मैं छोटी थी तब पड़ोस के एक चाचा और उनकी चुभती आंखों से डरती थी। वो मुझे अक्‍सर गलत तरीके छूते थे और मुझे धमकी देते थे कि किसी से इस बारे में बात मत करो। 

310

मुनमुन दत्ता के मुताबिक, उनके एक चचेरे भाई ने भी उन पर गलत नजर डाली थी। इतना ही नहीं, 13 साल की उम्र में उनके ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था। मुनमुन ने बताया था कि उनका एक और टीचर क्‍लास में लड़कियों के ब्रा स्‍ट्रैप्‍स को खींचता था और स्‍तनों पर थप्‍पड़ मारता था।

410

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता कृष्णन अय्यर (तनुज महाशब्दे) की पत्नी बबीता का रोल निभा रही हैं। कृष्णन का रंग सांवला है और खुद का रंग गोरा होने के कारण शुरुआत में मुनमुन को यह रोल करने (कृष्णन की पत्नी) में आपत्ति थी। कुछ दिनों पहले उनके और तनुज महाशब्दे के बीच झगड़े की खबर भी मीडिया में छाई रही थी।

510

वैसे शो में मुनमुन दत्ता को काफी सिम्पल दिखाया गया है लेकिन बात रियल लाइफ की करें तो मुनमुन बेहद ग्लैमरस और बोल्ड हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी है। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं।

610

मुनमुन दत्ता का जन्‍म पश्‍चिम बंगाल के दुर्गापुर में 28 सितंबर 1987 को हुआ था। वो 33 साल की हैं। उन्‍होंने इंग्‍ल‍िश लिटरेचर में मास्‍टर्स की डिग्री ली है। मुनमुन का बचपन कोलकाता में बीता है। वह बचपन में सिंगर भी थीं। मुनमुन आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए गाने गाते थीं।

710

मुनमुन ने पुणे से भी पढ़ाई की है। इस दौरान उन्‍होंने फैशन शोज में हिस्‍सा लिया था। बाद में वो मुंबई श‍िफ्ट हो गईं और टीवी पर 2004 में 'हम सब बाराती' से अपना एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। मुनमुन दत्ता ने 2005 में कमल हासन की फिल्‍म 'मुंबई एक्‍सप्रेस' से बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया था।
 

810

मुनमुन ने 2004 में सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की। 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं।

910

मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि उनकी इस आदत के चलते डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन अपनी बात पर अडिग रहती हैं।

1010

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' में कुछ साल पहले एक शॉट होली खेलने का था। मुनमुन ने साफ इनकार कर दिया था कि उन्‍हें कोई रंग नहीं लगाएगा। तब डायरेक्‍टर के लाख समझाने पर भी जब वह नहीं मानीं तो उन्‍हें एपिसोड से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इस बारे में मुनमुन ने तब कहा था कि वह कोलकाता में रह रहे अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए छुट्ट‍ियों पर हैं।

Recommended Stories