Published : Oct 04, 2020, 06:14 PM ISTUpdated : Oct 09, 2020, 10:58 AM IST
मुंबई. टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka ooltah chashmah) इन दिनों अपने नए एपिसोड के साथ ही अपनी कास्ट में बदलाव को लेकर चर्चा में बना हुआ हैं। इस शो पर गोकुलधाम सोसायटी के वासियों की जिंदगी में आने वाले ट्विट्स और टर्न के जरिए दर्शकों का बखूबी मनोरंजन किया जा रहा है। वहीं इस शो की सबसे खास बात यह है कि यहां पर दिखाई देने वाले हर एक्टर की अलग फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शो में पोपट लाल (popatlal) का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक (shyam pathak) को एक बार शो से बाहर निकाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह सब श्याम की एक गलती की वजह से हुआ था।
श्याम पाठक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपट लाल का किरदार निभाते हैं। ये किरदार एक प्रेस रिपोर्टर का है, जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है।
210
एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीनों पहले उन्हें मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
310
दरअसल, 2017 में शो पर जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने लंदन गए थे। जहां उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा कुछ फैंस मिले और इन फैंस ने दिलिप से रिक्वेस्ट की कि वो पोपटलाल के साथ कोई एक्ट करें।
410
फैंस की रिक्वेस्ट पर दिलीप जोशी ने श्याम पाठक को लंदन आने के लिए फोन पर पूछा और श्याम तुरंत तैयार हो गए।
510
जब वो लंदन रवाना हुए तो श्याम पाठक ने एक गलती कर दी। उन्होंने लंदन जाने के बारे में शो के मेकर्स को कोई जानकारी नहीं थी।
610
ऐसे में जब श्याम लंदन से लौटकर रोज की तरह शो के सेट पर पहुंचे तो ये जानकर हैरान रह गए कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।
710
रिपोर्ट की मानें तो श्याम ये सुनकर काफी डर गए। बताया जाता है कि उन्हें 4 दिनों तक शो से बाहर रखा गया।
810
इसके बाद श्याम ने शो की पूरी टीम और नाराज प्रड्यूसर्स से माफी मांगी तब जाकर उनकी शो में दोबारा एंट्री हुई।
910
बता दें कि पोपटलाल के किरदार के जरिए उन्होंने दर्शकों के खास जगह बना ली है।
1010
वहीं, शो में अविवाहित का कैरेक्टर निभाने वाले श्याम रियल लाइफ में न सिर्फ शादीशुदा है बल्कि 3 बच्चों के पिता भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।