मुंबई। पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka ooltah Chashmah) ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 24 सितंबर को शो के 3000 एपिसोड पूरे हो गए। इसके साथ ही यह टेलीविजन इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा चलने वाला शो बन गया है। इससे पहले केवल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस मामले में नंबर वन पर है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अब तक 3206 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस अब उनसे दया बेन को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं।