रियल लाइफ में कुछ ऐसी है 'तारक मेहता..' की बबिताजी, कभी इस एक्टर की मार पिटाई से तंग आकर तोड़ा था रिश्ता

Published : Sep 24, 2020, 04:30 PM ISTUpdated : Oct 02, 2020, 10:57 AM IST

मुंबई. टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (taarak mehta ka ooltah chashmah) ने 3 हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो के डायरेक्टर मालव रजदा (malav rajda) ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसे हैप्पीसोड्स बताए हैं। उन्होंने गोकुलधाम सोसायटी के सेट की फोटो शेयर की है, जिसमें 3000 एपिसोड्स को फूलों से लिखा हुआ है। इसके साथ ही मालव ने लिखा- इस शो के साथ जुड़कर काफी खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं... अभी तक ये सफर मजेदार रहा है। अब अगला टारगेट 5000 हैप्पीसोड्स का। आपको बता दें कि 2008 से चल रहे इस शो जहां जेठालाल यानी दिलीप जोशी (dilip joshi) शुरू से जुड़े वहीं बबीता जी का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता (munmun dutta) भी शो से पहले दिन से जुड़ी हैं।

PREV
19
रियल लाइफ में कुछ ऐसी है 'तारक मेहता..' की बबिताजी, कभी इस एक्टर की मार पिटाई से तंग आकर तोड़ा था रिश्ता

वैसे शो में मुनमुन को काफी सिम्पल दिखाया गया है लेकिन बात रियल लाइफ की करें तो मुनमुन बेहद ग्लैमरस और बोल्ड है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी है। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती है।

29

जेठालाल और बबिता का रिश्ता बहुत पुराना है। बबिता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी इस सीरियल के पहले 'हम सब बाराती' में साथ नजर आ चुके हैं। 

39

कहा जाता है कि जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्टिंग की जा रही थी, तब दिलीप जोशी ने ही बबिता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मुनमुन मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं। वे अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

49

मुनमुन दत्ता का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में हुआ था। मुनमुन ने पुणे से अपनी पढ़ाई की। मुनमुन ने पोस्टग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है। फिर वह मुंबई आ गई थीं।

59

एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था कि वो एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा था- 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप है।'

69

2004 में सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की। 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं।

79

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान कोहली और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी साल अलग भी हो गए। बताया जाता है कि वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।

89

मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। कहा यहां तक जाता है कि उनकी इस आदत के चलते डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन अपनी बात पर अडिग रहती हैं।

99

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल बबिताजी को काफी लाइक करते हैं और उनके करीब रहने की कोई न कोई तरकीब निकालते रहते हैं।

Recommended Stories