Dilip Joshi Birthday: जब सेट पर 'बबिता जी' पर भड़क गए थे 'जेठालाल', REAL LIFE में ऐसा है दोनों का रिश्ता

Published : May 26, 2022, 07:24 AM ISTUpdated : May 26, 2022, 09:49 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) छोटे पर्दे के उन शोज में शामिल है, जो कई सालों से चल रहे हैं। 2008 में शुरू हुए इस शो की कहानी वैसे तो पूरी गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन लोग सबसे ज्यादा जेठालाल (Jethalal) यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और बबिता जी (Babita Ji) यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की केमिस्ट्री को एन्जॉय करते हैं। शादीशुदा जेठालाल का अपनी पड़ोसन पर लट्टू होना और फिर उनके साथ वक्त गुज़ारने की जुगत भिड़ाना दर्शकों को खूब गुदगुदाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का रिश्ता कैसा है? नहीं तो आज दिलीप जोशी के 54वें जन्मदिन (Dilip Joshi Birthday) पर मुनमुन दत्ता के साथ उनकी बॉन्डिंग पर नज़र डालते हैं। नीचे स्लाइड्स देखें...

PREV
18
Dilip Joshi Birthday: जब सेट पर 'बबिता जी' पर भड़क गए थे 'जेठालाल', REAL LIFE में ऐसा है दोनों का रिश्ता

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह दोस्ती 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत से भी लगभग 4 साल पहले से है।

28

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने पहली बार 2004 में आए सिटकॉम 'हम सब बाराती' में काम किया था। दिलीप जोशी सीरियल में नत्थू मेहता के रोल में थे और मुनमुन ने मीठी का रोल निभाया था। 

38

कम ही लोग जानते होंगे कि मुनमुन दत्ता को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता का रोल दिलाने का क्रेडिट दिलीप जोशी को ही जाता है। 

48

एक इंटरव्यू में दिलीप ने बताया था कि जब शो में उन्हें जेठालाल के रोल के लिए कास्ट किया गया, तब उन्होंने दूसरे एक्टर्स की कास्टिंग कराने में भी मदद की थी। इनमें मुनमुन दत्ता भी शामिल हैं। मेकर्स ने दिलीप जोशी की सलाह के बाद ही मुनमुन को बबिता के किरदार में कास्ट किया था।

58

हालांकि, बीच में दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता के संबंध खराब होने की खबर भी मीडिया में वायरल हुई थी। इसकी वजह मुनमुन का दिलीप के दोस्तों की मांग पूरी न करना बताया गया था।

68

दरअसल, 2017 में एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान दिलीप जोशी के कुछ दोस्त आए थे, जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उन्होंने मुनमुन के साथ फोटो खिंचाने की इच्छा जाहिर की थी, जिसे एक्ट्रेस ने अस्वीकार करा दिया था।

78

दिलीप जोशी को मुनमुन दत्ता का व्यवहार इतना बुरा लगा था कि उन्होंने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने मुनमुन से कहा था कि उनके इस व्यव्हार के कारण शो की बाकी कास्ट के बारे में भी बाहर गलत संदेश जाएगा।

88

इस घटना के बाद दिलीप और मुनमुन के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ गई थी। लेकिन उन्होंने पर्सनल लाइफ के इस इश्यू का प्रभाव पर्दे पर नहीं दिखने दिया।

Recommended Stories