खूबसूरती के मामले में गौहर खान से कम नहीं हैं उनकी सास, बेटे की रिंग सेरेमनी में पति संग दिए पोज

Published : Dec 25, 2020, 10:34 AM IST

मुंबई. 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में बीते दिनों यानी गुरुवार तक हुईं। अब 25 दिसंबर यानी की आज शुक्रवार को इनके निकाह की तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में बीती रात एक्ट्रेस और जैद की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजत किया गया था, जिसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस दौरान सभी ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए थे। इसी बीच गौहर के होने वाली सास और ससुर भी एक ही फ्रेम में नजर आए। तस्वीरों में दोनों प्यारे लग रहे थे। खूबसूरती के मामले में गौहर से कम नहीं हैं गौहर...

PREV
18
खूबसूरती के मामले में गौहर खान से कम नहीं हैं उनकी सास, बेटे की रिंग सेरेमनी में पति संग दिए पोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखने के लिए मिला था कि गौहर की होने वाली सास और ससुर इस्माइल दरबार एक ही फ्रेम में पोज दे रहे थे। तस्वीरों में आंखों में काजल लगाए और हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है। इस पूरे लिवाज में उनकी सुंदरता की जितनी तारीफ करें उतनी कम हैं। 
 

28

होने वाली बहू गौहर और बेटे जैद चेहरे पर शादी की खुशी देख इस्माइल दरबार और उनकी पत्नी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। दोनों का चेहरा इस दौरान खिल उठा था।  

38

इनके अलावा अगर बात की जाए तो गौहर-जैद की रिंग सेरेमनी में उनके भाई-बहन एक ही फ्रेम नजर आए। गौहर की बहन निगार खान जैद के भाई आवेज दरबार की कमर हाथ डाले पोज देते दिखीं। 

48

इतना ही नहीं निगार ने रिंग सेरेमनी में हाथों में लगी मेहंदी को भी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने मरून और व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था। 

58

बहरहाल, अपनी मेहंदी सेरेमनी में गौहर खान ने येलो कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। इसमें वो और जैद काफी खूबसूरत लग रहे थे। सेरेमनी में मौजूद हर कोई बस उन्हें ही निहार रहा था।

68

वहीं, रिंग सेरेमनी में जैद और गौहर ने मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी थी। दोनों के चेहरे पर इस दौरान शादी की चमक और खुशी साफ तौर से देखने के लिए मिल रही थी। 

78

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ग्रोसरी स्टोर में हुई थी। इसके बाद जैद ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। दोनों की पहले दोस्ती हुई और बात आगे बढ़ती गई।

88

जब दोनों एक-दूसरे मिल नहीं पाते थे तो फोन पर बात कर लिया करते थे, लेकिन एक-दूसरे को टाइम जरूर देते थे। इसके बाद एक दिन जैद ने मौका देखते ही एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था और गौहर ने भी उन्हें हां कर दिया था।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories