40 की उम्र में प्रेग्नेंट हुई TV एक्ट्रेस, शादी के 5 साल बाद घर आएंगी खुशियां, इस महीने बनेगी मां

Published : Mar 03, 2021, 12:35 PM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (kishwer merchant) और उनके पति सुयश राय (suyyash rai) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि दोनों इस साल अगस्त में पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों ने जैसे ही यह जानकारी शेयर की सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। किश्वर की प्रेग्नेंसी की जानकारी सामने आने के बाद पिंकविला ने इस कपल से बात की। किश्वर ने बताया कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो वो और सुय्यश दोनों हैरान थे। किश्वर ने बताया- हमें 17 जनवरी को मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला और उस समय तक मैं दो महीने की प्रेग्नेंट थी, लेकिन मुझे इस बारे में पता ही नहीं चला। जब मुझे थकान रहने लगी तब यह अहसास हुआ कि इसके पीछे की वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है। आपको बता दें कि किश्वर 40 साल की उम्र में मां बनने जा रही है।

PREV
18
40 की उम्र में प्रेग्नेंट हुई TV एक्ट्रेस, शादी के 5 साल बाद घर आएंगी खुशियां, इस महीने बनेगी मां

सुयश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में किश्वर के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। सुयश ने लिखा- मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, हमें अगस्त का इंतजार है। 

28

सुयश ने जो फोटो शेयर की है वो समंदर के किनारे क्लिक कराई गई है, जिसमें किश्वर भी साथ हैं। किश्वर अपने बेबी बंप के साथ दिख रही हैं तो सुयश घुटने पर बैठकर उनके बेपी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। फोटो के सामने रेत पर अगस्त 2021 बना हुआ है। किश्वर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- आप कब पेरेंट्स बनने वाले हैं..हमें तो अगस्त 2021 का इंतजार है।

38

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया- मैंने सुयश को प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट लाने के लिए कहा और तब हमें पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। यह हैरान करने वाला था क्योंकि हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। हमने यह प्लान नहीं किया था। शुरुआत में यह बड़े झटके की तरह था लेकिन बाद में यह सुखद सरप्राइज बन गया।

48

पापा बनने को लेकर सुयश ने कहा- शुरुआत में जब हमें हमारे बच्चे के बारे में पता चला तो यह झटके की तरह था लेकिन अब हमारा मानना है कि यह भगवान का दिया हुआ गिफ्ट है। यह उनका आशीर्वाद है। हम अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को जमकर एन्जॉय करना चाहते हैं।

58

40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर किश्वर ने कहा- अपने मुताबिक फैमिली प्लान करना पूरी तरह सही है। मैंने 40 की उम्र में भी नैचुरल तरीके के कंसीव किया है। मैं महिलाओं से कहना चाहती हूं कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरी तरह आप भी 35, 36 साल की उम्र में शादी कर और मां बन सकती हैं।

68

किश्वर और सुयश ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 दिसंबर, 2016 में शादी की थी। किश्वर उम्र में सुय्यश से करीब 8 साल बड़ी हैं। जहां किश्वर का जन्म 3 फरवरी 1981 को हुआ था तो वहीं सुयश का जन्म साल 1989 में हुआ।
 

78

2015 में दोनों सलमान खान के विवादित  रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए थे। जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था। यहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ था। इस सीजन के विनर रहे थे प्रिंस नरूला।

88

किश्वर ने शक्तिमान, बाबुल की दुआएं लेती जा, देस में निकला होदा चांद, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की, धड़कन, पिया का घर, खिचड़ी, कसम से, काजल, काव्यांजलि जैसे टीवी शोज में काम किया है। 

Recommended Stories