कभी ऐसी दिखती थी TV की नागिन, वक्त के साथ इतना बदल गया लुक, इस बात को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

टेलीविजन डेस्क : टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार मौनी रॉय (Mouni Roy) 28 सितंबर को अपना 35वां  बर्थडे मना रही हैं। लॉकडाउन के बाद अपना बर्थडे एंजॉय करने के लिए वह मालदीव गई हुई हैं। बता दें कि मौनी अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मौनी कभी टेलीविजन की संस्कारी बहू हुआ करती थी। साल दर साल उनके लुक के साथ उनका कैरेक्टर भी बदलता गया। तो आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं मौनी का ट्रांसफॉर्मेशन।

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2020 10:14 AM IST / Updated: Sep 28 2020, 04:48 PM IST

18
कभी ऐसी दिखती थी TV की नागिन, वक्त के साथ इतना बदल गया लुक, इस बात को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को बिहार के कूच में हुआ था। अपनी पढाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और फिल्मी दुनिया में किस्मत अजमाने के लिए मौनी मुंबई पहुंच गयीं।

28

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में एकता कपूर के टीवी शो क्यों सास भी कभी बहु थी से की। इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आईं थी। 

38

मौनी रॉय ने ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसमें उन्होंने सती का किरदार निभाया था। इसके बाद मौनी रॉय को ‘नागिन’ के रूप में बहुत पसंद किया गया। इसमें उन्होंने शिवन्या का रोल निभाया था। 

48

पहले के मुताबिक अब मौनी रॉय काफी अलग दिखने लगी हैं। उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन काफी दिलचस्प रहा है। इन तस्वीरों को देखकर आप उनके बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं।

58

प्लास्टिक सर्जरी कराकर उन्होंने अपने लिप्स और आइब्रो को अलग लुक दिया। जिसके चलते कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा।

68

एक्टिंग के साथ ही मौनी कमाल का डांस भी करती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर वो अपने डांसिंग वीडियो अपलोड करती है। वह फिल्म तुम बिन 2 में आइटम सॉग भी कर चुकी हैं।

78

टीवी के साथ ही वो अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं। फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद मौनी रॉय ने जॉन अब्राहम संग फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ में एक किरदार निभाया था। इसके बाद मौनी रॉय को राजकुमार राव संग फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में देखा गया। 

88

आने वाले समय में मौनी रॉय अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर संग नजर आने वाली हैं।

 

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos