करीना के बाद अब मां बनने वाली है एक और TV एक्ट्रेस, बच्चा होने के बाद पति के साथ लेगी 7 फेरे

Published : Aug 14, 2020, 03:17 PM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 04:34 PM IST

मुंबई। फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इसी साल की शुरुआत में कुणाल वर्मा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पूजा 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से वो ऐसा नहीं कर सकीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा अब बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब बच्चा होने के बाद ही दोनों पारंपरिक तौर पर 7 फेरे लेंगे।   

PREV
111
करीना के बाद अब मां बनने वाली है एक और TV एक्ट्रेस, बच्चा होने के बाद पति के साथ लेगी 7 फेरे

पहले बच्चे को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए पूजा ने कहा, कुणाल और मैं अब इस रिश्ते को एक खूबसूरत फेज में ले जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मैं बेहद खुश हूं और अपना पर्सनल टाइम एन्जॉय कर रही हूं। यहां तक कि अप्रैल से अब तक मैं अपने घर से बाहर नहीं निकली हूं। 

211

पूजा ने अपनी पारंपरिक शादी को लेकर कहा, 'शादी को लेकर हमने कई सपने संजोए थे और काफी कुछ पहले से ही प्लान कर रखा था। लेकिन इस कोरोना ने सबकुछ बिगाड़ दिया। 

311

पूजा ने आगे कहा कि अब जबकि हमारा बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा तो मैं ट्रेडिशनलत तरीके से शादी करके कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं। 

411

बता दें कि पूजा और कुणाल इस साल 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बाद में दोनों ने शादी के लिए जमा किए हुए पैसे गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांट दिए।

511

पॉपुलर शो 'देवों के देव...महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने 2008 में टीवी शो 'कहानी हमारे महाभारत की' से करियर शुरू किया था। हालांकि उन्हें पहचान इसी साल शुरू हुए एक और सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' से मिली। 

611

बता दें कि पहले से ही शादीशुदा रहीं पूजा बनर्जी को इसी सीरियल के सेट पर को-स्टार कुणाल वर्मा से प्यार हो गया था। 

711

 इसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया। बाद में अगस्त, 2017 में पूजा बनर्जी ने एक्टर कुणाल वर्मा से सगाई कर ली। 

811

अंधेरी (मुंबई) के 'द क्लब' में उनकी प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी हुई। इस मौके पर पूजा ने पिंक और ब्लू कलर के लहंगे के साथ राजस्थानी ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, कुणाल ब्लैक कलर की वेलवेट शेरवानी में नजर आए थे।

911

पूजा बनर्जी 'सर्वगुण सम्पन्न', कयामत, देवों के देव महादेव, 'क़ुबूल है' और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। पूजा बिग बॉस बांग्ला में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।

1011

बात फिल्मों की करें तो उन्होंने हिंदी में 'राजधानी एक्सप्रेस' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के साथ-साथ तेलुगु, बंगाली और नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। 2019 में आई फिल्म 3 देव में उनका एक आइटम नंबर भी था।

1111

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories