'कसौटी 2' की एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिए फेरे, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर जमकर नाची

मुंबई. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' फेम एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने लाइफ टाइफ ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। दोनों ने बीते दिन 12 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में की। एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड का नाम हर्ष सिमोर है। अब दोनों की शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वो हर्ष के साथ सात फेरे और मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2019 7:56 AM IST / Updated: Dec 13 2019, 01:45 PM IST

18
'कसौटी 2' की एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिए फेरे, प्रियंका चोपड़ा के गाने पर जमकर नाची
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' जमकर नाचती हुई दिखाई दीं। इससे पहले शादी की रस्में शुरू हो गई थीं, जिसमें संगीत और मेहंदी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।
28
सोन्या की शादी में 'कसौटी जिंदगी के 2' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और नजर फेम एक्टर हर्ष राजपूत भी शामिल हुए थे। इसके अलावा इनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
38
सोन्या ने जिस शख्स से शादी की है उसे उन्होंने कभी स्पॉटब्वॉय समझ लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार वो कमर्शियल एड शूट कर रही थीं। वहीं, हर्ष सिमोर से उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐड शूट के दौरान हर्ष प्रोप पकड़ने में उनकी मदद कर रहे थे, तब उन्हें लगा कि वो कोई क्रू का सदस्य हैं।
48
इससे सोन्या उन्हें 'स्पॉट दादा' कह दिया था। लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। इसके बाद यहीं से दोनों के चाहतों का सिलसिला शुरू हुआ। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों ने एक दूसरे को करीब 6 महीने तक डेट किया था और एक साल पहले ही इनकी मुलाकात हुई थी।
58
बता दें, एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी के 2' के अलावा टीवी सीरियल नजर में भी काम कर चुकी हैं। इसमें वो डायन की भूमिका में नेगेटिव रोल में थीं। सोन्या के किरदार को दर्शकों से काफी प्यार मिला। इसमें उनके साथ हर्ष राजपूत ने भी अहम रोल प्ले किया था। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी लीड रोल प्ले कर रही हैं।
68
एक्ट्रेस इसमें नेगेटिव किरदार में हैं। मोनालिसा का किरदार भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।
78
सोन्या की मांग में सिंदूर लगाते हर्ष सिमोर।
88
सभी रीति-रिवाजों से हुई सोन्या की शादी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos