एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये एक्ट्रेस, गुजारा करना भी हो रहा मुश्किल

Published : Apr 26, 2020, 08:38 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया झेल रही है। लॉकडाउन की वजह से हर कोई कहीं ना कहीं अपने परिवार से दूर फंस गया है। फिर वो चाहे आम मजदूर और स्टार्स ही क्यों ना हों। अब एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी को लेकर खबर आ रही है कि वो लॉकडाउन की वजह से ऑस्ट्रेलिया में फंस गई हैं। 

PREV
18
एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये एक्ट्रेस, गुजारा करना भी हो रहा मुश्किल

चांदनी ऑस्ट्रेलिया में पिछले एक महीने से फंसी हुई हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी परेशानियों के बारे में बताया है। चांदनी ने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया किसी काम के चलते गई थीं, लेकिन लॉकडाउन लगने के चलते वो वहीं फंस गईं।

28

चांदनी ने इस बात का भी खुलासा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया काफी महंगी जगह है, इसलिए वो अपनी सेविंग का इस्तेमाल कर गुजारा कर रही हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी पूरी सेविंग्स का इस्तेमाल कर रही हैं। 

38

इंटरव्यू में चांदनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि पहले वो ऑस्ट्रेलिया में पूरे एक महीने तक एक होटल में रहीं। इसके बाद एक महीने बाद चांदनी ने मेलबर्न में एक अपॉर्टमेंट रेंट पर ले लिया है। वो अब वहीं अपना गुजारा कर रही हैं।

48

वैसे, चांदनी उस अपॉर्टमेंट में अकेली नहीं रह रहीं हैं। उन्होंने बताया है कि उनके साथ दो दूसरे भारतीय भी हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो रेंट शेयर कर लेती हैं जिसके चलते उन पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।

58

बता दें, चांदनी इस समय जिन दो लड़कियों के साथ रह रही हैं वो उनकी अच्छी दोस्त बन गई हैं। खुद चांदनी ने इंटरव्यू में बताया है कि वो उन्हीं के चलते ऑस्ट्रेलिया में ये मुश्किल समय काट पा रही हैं। 
 

68

जब चांदनी से पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा क्या मिस कर रही हैं, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उन्हें अपने माता-पिता की काफी याद आ रही है। एक्ट्रेस कहती हैं कि इस मुश्किल समय में अपने घर और देश से दूर रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।

78

बता दें, चांदनी 'संजीवनी 2' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories