Published : Aug 09, 2020, 03:50 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 10:16 AM IST
मुंबई. कोरोना काल में सेलेब्स शादी के बंधन में रहे हैं। हाल ही में टीवी के फेमस शो दीया और बाती हम में आरजू राठी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई प्राची तेहलान शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहित सरोहा संग सात फेरे लिए। प्राची ने अपनी से जुड़ी कई इंस्टाग्राम और इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं। फोटो में देखा जा सकता है दुल्हन बनी प्राची अपने दूल्हे को तिरछी नजरों ने निहारती नजर आ रही है। वहीं, उनके दूल्हे भी अपनी नई नवेली दुल्हन के चेहरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। सोशल मीडिया पर प्राची और रोहित को फ्रेंड्स और फैन्स खूब बधाई दी। प्राची और रोहित की शादी लव कम अरेंज मैरिज है। 8 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी।
दुल्हन बनीं लाल जोड़े बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सात फेरे लेने के लिए डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। मांग टीका, बड़ी सी नथ, हैवी नेकलेस, बड़े ईयरिंग्स और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहन प्राची बेहद खूबसूरत नजर आईं।
210
प्राची के दूल्हे रोहित ने डार्क रेड कलर का सेहरा, क्रीम कलर की शेरवानी और डायमंड नेकलेस कैरी किया था।
310
बता दें लॉकडाउन गाइडलाइन्स के चलते शादी में करीबियों को ही बुलाया गया था। उनकी इस खुशी में कुल 50 लोग ही शामिल हो सके थे।
410
इससे पहले भी उन्होंने अपनी मेहंदी और गौरी पूजा की फोटोज शेयर की थी। रोहित संग उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज काफी पसंद किए गए थे।
510
प्राची ने अपनी शादी के प्री-प्लान्स के बारे में एक इंटरव्यू में बात की। उन्होंने बताया था- 2 अगस्त से हमारी शादी की पहली रस्म की शुरुआत हो चुकी थी। रक्षाबंधन के दिन हमारी भात न्योतना हुई, जहां हम मामा के घर इनविटेशन लेकर जाते हैं। कोरोना के चलते हमने डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं रखी है।
610
अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- मेरे कजिन भाई की शादी में ये लड़की वालों के साइड से थे, मेरी जो भाभी हैं उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने उस शादी में मुझे पहली बार देखा था और तबसे मुझे पसंद कर लिया।
710
2012 में ही उनकी मेरी बातचीत शुरू हुई लेकिन उस समय हम दोनों ही करियर पर ध्यान दे रहे थे। करीब तीन चार महीने ही हम दोनों की बातचीत हुई और सच कहूं तो उस समय कुछ वर्कआउट नहीं हुआ।
810
दोबारा जब वे लॉकडाउन में मिले तो उनकी बात आगे बढ़ी। प्राची ने बताया- इस लॉकडाउन में हमारी बातचीत फिर से शुरू हुई और सब कुछ इतना अच्छा लगने लगा, इतने सालों पुराना जो स्पार्क था वो इस लॉकडाउन में जागा। एक-दूसरे से बातचीत में हमने रियलाइज किया कि जो फीलिंग्स हैं वो अभी भी हैं और सब कुछ अपने आप हो गया।
910
'मेरी मम्मी के बर्थडे के दिन यानी 4 जुलाई को रोहित और उनके घरवाले हमारे घर आए, उस दिन हमारा रोका हुआ। उसके बाद तो सब कुछ जल्दी जल्दी होता गया। पहले तो हम 25 नवंबर को शादी करने का सोच रहे थे, लेकिन सिचुएशन तो ऐसी ही रहने वाली है, जो अभी चल रही है। फिर हमने सोचा की शादी कर लेते हैं और कुछ समय साथ में बिता लेंगे।'
1010
प्राची ने 2014 में सीरियल दीया और बाती हम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर वो सीरियल इक्यावन में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने दो पंजाबी, एक मलयालम और एक तेलुगु फिल्में भी की हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।