'बालिका वधू' के साथ रिलेशनशिप में थे विकास गुप्ता...अब खोला राज, एक और खुलासा भी किया

मुंबई. टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता (Vikas Gupta) अपनी बायसेक्सुअलिटी के बारे में कई बातें शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे बालिका वधू की एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और वे दोनों ही उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में नहीं जानती रहीं। प्रत्यूषा के अलावा दूसरी महिला कौन थी, इस बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया। आखिर प्रत्यूषा के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए...
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 12, 2021 6:23 AM IST / Updated: Jun 12 2021, 01:20 PM IST

17
'बालिका वधू' के साथ रिलेशनशिप में थे विकास गुप्ता...अब खोला राज, एक और खुलासा भी किया

प्रत्यूषा की मौत के करीब 5 साल बाद विकास गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने हाल ही में यह बात कुबूल की कि वह और प्रत्यूषा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने कहा दोनों का ब्रेकअप होने के बाद प्रत्यूषा को पता चला था कि मैं बायसेक्शुअल हूं।

27

उन्होंने बताया कि हम कुछ वक्त के लिए साथ थे। कुछ लोगों ने मेरे बारे में प्रत्यूषा से काफी बुरी की बातें कहीं था लेकिन मैं अब इसमें नहीं पड़ना चाहता। क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। 
 

37

विकास ने बताया- ब्रेकअप के बाद मैं उससे बहुत नाराज था। जब मैंने उसे एक बार सड़क पर देखा तो इग्नोर कर दिया था। उसने मुझसे पूछा कि मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं। मुझे प्रत्यूषा पसंद थी। मैं चाहता था उसके साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट करूं।
 

47

प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में आत्महत्या की थी। उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इंटरव्यू के दौरन विकास ने 1 अप्रैल का वो दिन भी याद किया, जिस दिन प्रत्यूषा ने दुनिया को अलविदा कहा था। 

57

विकास गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और वे अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों अपनी फैमिली के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में आए थे। 

67

विकास गुप्ता ने दावा किया था कि उनकी बायसेक्सुअलिटी की वजह से ही उनकी मां और भाई ने उन्हें नहीं अपनाया और घर छोड़कर चले गए थे। विकास ने कहा उनसे यह पूछना चाहिए कि वह क्यों चले गए हैं। उन्होंने कहा- मैंने अपने परिवार को अपनी लाइफ के एक बड़े हिस्से से दूर रखने की कोशिश की है क्योंकि मैंने महसूस किया है, आप कुछ लोगों से बहुत प्यार करते हैं लेकिन वो प्यार आपको वापस नहीं मिलता है।

77

विकास ने बताया कि शुरू में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर चुप रहने का फैसला उन्होंने खुद ही किया था लेकिन बाद में खुद ही सामने आए। वे कहते - क्योंकि मैं उन रिश्तों को छुपा रहा था, मेरे साथी भी उनका सम्मान नहीं कर रहे थे। इसके अलावा मैंने देखा कि कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे थे। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos