Published : Oct 19, 2019, 05:42 PM ISTUpdated : Oct 19, 2019, 06:06 PM IST
मुंबई. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसमें वे अपने ससुराल वालों के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंची दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे लाल जोड़े में नजर आईं।
मोहिना ने 14 अक्टूबर को सुयश महाराज के साथ शादी की थी। सुयश एक राजनेता के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं। इनकी शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल किए गए थे।
25
शादी से पहले मोहिना की हल्दी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। उस दौरान वे पीले रंग की ड्रेस में नजर आई थीं।
35
मोहिना कुमारी मध्यप्रदेश के रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल 8 फरवरी को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट सगाई की थी।
45
अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। एक्ट्रेस की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्यप्रदेश में हुई थी। इनकी शादी में बाबा राम देव समेत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला तक शामिल हुई थीं।
55
मोहिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक्टिंग से पहले डांसर और कोरियोग्राफर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहिना ने शादी के बाद एक्टिंग की फील्ड से दूरियां बना ली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।