पांच साल डेट करने के बाद अब ये है मोहब्बतें का एक्टर गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा शादी

Published : Jan 15, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्टर अनुराग शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने गर्लफ्रेड के साथ गुजारे हर पल को दिखाने की कोशिश की है। इसके साथ ही में इसमें उनकी शादी की डेट भी देखने के लिए मिल रही हैं। 

PREV
17
पांच साल डेट करने के बाद अब ये है मोहब्बतें का एक्टर गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा शादी
दरअसल, अनुराग शर्मा 31 जनवरी, 2020 को गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। साथ ही लाइफ के रोमांटिक मोमेंट भी शेयर किए हैं।
27
अनुराग ने अपने इस रोमांटिक वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। अनुराग ने इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है, 'मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा है, मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम "शादी" नाम के एक एडवेंचर को करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों और प्रशंसक अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं।' #newbeginnings.”
37
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग और नंदिनी 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही कभी खुलकर सामने नहीं आए थे, अब दोनों ने अपनी रिलेशनशिप पर पक्की मुहर लगा दी है और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
47
अनुराग की नंदिनी से पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी। पहली डेट पर दोनों ने सिद्धी विनायक मंदिर के दर्शन के किए थे।
57
वहीं अगर अनुराग के वर्क फ्रंट की बात की जाए उन्हें शो 'ये है मोहब्बतें' नाम और फेम दोनों ही मिला। इस शो में वो एक विलेन के किरदार में थे। इसमें उनके किरदार का नाम परम था। वो रमन भल्ला की बहन सिम्मी भल्ला के पति बने थे।
67
शो में अनुराग शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा अनुराग 'पवित्र रिश्ता', 'कुमकुम भाग्य' जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। वहीं नंदिनी की बात करें तो वो पिछली बार शो 'ढाई किलो प्रेम' में नजर आई थीं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories