भाई-बहन का रोल करते-करते हुआ प्यार, 5 साल तक डेटिंग के बाद अब नक्श और गयू में टकराव की आहट

Published : Feb 17, 2021, 02:19 PM IST

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एक्टर रहे रोहन मेहरा (Rohan Mehra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रोहन मेहरा लंबे समय से ‘ये रिश्ता...’ की को-एक्टर कांची सिंह को डेट कर रहे हैं। फैंस भी इनके बीच की केमेस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। हालांकि रोहन मेहरा और कांची सिंह को लेकर अब ऐसी खबरें आ रही है, जिसके चलते उनके फैन्स थोड़े दुखी हो सकते हैं। दरअसल, रोहन मेहरा और कांची सिंह ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

PREV
19
भाई-बहन का रोल करते-करते हुआ प्यार, 5 साल तक डेटिंग के बाद अब नक्श और गयू में टकराव की आहट

इतना ही नहीं, वैलेंटाइन डे पर भी रोहन मेहरा ने कांची के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं की। वैसे, खास मौकों पर दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते थे। ऐसे में दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो कर देना वाकई में हैरान करने वाला है। 

29

सोशल मीडिया पर कांची ने रेड ड्रेस में सिर्फ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी वैलेंटाइन डे। इस वैलेंटाइन पर मैंने खुद से प्यार करने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले दोनों ने अपना न्यू ईयर हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मनाया था। 

39

वहीं, रोहन मेहरा ने अपने नई गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘इस गाडी से प्यार करना मेरी खुशकिस्मती थी। इसलिए इस वैलेंटाइन्स डे पर मैंने खुद को नई रेंज रोवर गिफ्ट की। ये मेरा नया प्यार है। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। 
 

49

रोहन मेहरा और कांची सिंह की पहली मुलाकात सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। राजन शाही के इस सुपरहिट सीरियल में रोहन और कांची ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। रोहन ने बिग बॉस में हिस्सा लेने की वजह से इस सीरियल को छोड़ दिया था। हालांकि कुछ महीनों बाद ही कांची ने भी ये सीरियल छोड़ दिया था।

59

'ये रिश्ता क्या कहता है' में रोहन और कांची कजिन भाई-बहन का किरदार निभाते थे। रोहन मेहरा जहां नक्श के रोल में थे तो वहीं कांची सिंह गयू का रोल निभाती थीं। ऑनस्क्रीन भाई-बहन का रोल करते-करते दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। 

69

पर्दे पर भाई-बहन और ऑफ-स्क्रीन जमकर रोमांस करने वाले इस कपल को चैनल ने दूर रहने की वार्निंग भी दी थी। दरअसल,  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक फैमिली शो है। चैनल नहीं चाहता था कि इनकी ऑफ-स्क्रीन इमेज की वजह से सीरियल को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे। 

79

बता दें कि रोहन और कांची की लवस्टोरी 5 साल पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के सेट से ही शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक-दूजे को डेट करने के बाद अब इनमें टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक ब्रेकअप की बात नहीं कबूली है। 

89

टीवी शो 'कुटुंब' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कांची ने कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन कांची को असली पहचान टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली। इस शो से कांची घर-घर में फेमस हो गईं।

99

वहीं, रोहन मेहरा के करियर की शुरुआत 2012 में सीरियल 'गुमराह : एंड ऑफ इनोसेंस' से हुई थी। इसके बाद रोहन बड़े अच्छे लगते हैं, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का लाल इश्क, किचन चैम्पियन और एमटीवी के एस ऑफ स्पेस में नजर आ चुके हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories