हिना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। हिना कुछ दिनों पहले तक एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं। हिना ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो किया था। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था।