उज्जैन. इस बार 10 नवंबर, बुधवार को छठ पर्व (Chhath Puja 2021) है। इस दिन अस्त होते सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के साथ-साथ इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। ये दान अगर राशि अनुसार हो तो ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी हमें मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, छठ व्रत (Chhath Puja 2021) पर अगर राशि अनुसार चीजों का दान किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फल मिल सकते हैं। जानिए राशि अनुसार, छठ व्रत पर किन चीजों का दान करना चाहिए…
इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर जरूरतमंदों को गुड़, चिक्की, तिल और गुड़ से बने खाद्य पदार्थों का दान करना सर्वश्रेष्ठ रहता है।
212
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना चाहिए। इससे ग्रहों से संबंधित शुभ फल प्राप्त होते हैं।
312
इस राशि के स्वामी बुध है। इन लोगों को लोकआस्था के पर्व छठ पर हरे मूंग की दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी होगी।
412
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को छठ उत्सव पर जरूरतमंदों को चावल, दूध, सफेद वस्त्र, घी आदि चीजों का दान करना चाहिए।
512
इस राशि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को तांबे के बर्तन, काले तिल, चावल की खिचड़ी का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।
612
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। राशि अनुसार शुभ फल पाने के लिए इन लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।
712
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। इन लोगों को छठ पर्व पर चीनी, गुड़ और कंबल का दान करना श्रेष्ठ रहेगा।
812
इस राशि का स्वामी मंगल है। ये ग्रहों का सेनापति है। इससे शुभ फल पाने के लिए छठ पर्व पर मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।
912
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ये देवताओं के गुरु हैं। इस राशि के लोगों को घी, पीले वस्त्र, हल्दी तिल और गुड़ का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।
1012
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए छठ पर्व पर गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।
1112
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। छठ पर्व पर इस राशि के लोगों को काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करना चाहिए।
1212
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल का दान करना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi