ज्योतिष: बुध ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय

उज्जैन. ज्योतिष में बुध ग्रह, हमारी जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। इन प्रभावों का असर हमारे प्रत्यक्ष जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों के साथ युति में हैं तो यह शुभ फल और क्रूर ग्रहों की संगति में अशुभ फल देते हैं। बुध से शुभ फल पाने के लिए लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं…

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2021 3:49 AM IST

18
ज्योतिष: बुध ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय

1. बुधवार के दिन दुर्गा मंदिर जाएं और हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।
 

28

2. बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। साबुत हरे मूंग का दान करें। झूठ बोलने से बचें।
 

38

3. बुधवार को तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है। अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
 

48

4. ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार को करना बेहद शुभकारी होता है।
 

58

5. बुधवार को गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
 

68

6. पन्ने से निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करें और रोज उसकी पूजा करें।
 

78

7. किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पन्ना रत्न धारण करें।
 

88

8. किन्नरों को हरी साड़ी, चूड़ी आदि चीजों का दान करें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos