Published : May 19, 2021, 10:54 AM ISTUpdated : May 19, 2021, 10:58 AM IST
उज्जैन. वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण जहां आपके जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट को ऊर्जा के प्रवाह का सबसे मुख्य स्थान होता है। यदि प्रतिदिन सुबह उठकर मुख्य द्वार पर रोजाना कुछ उपाय किए जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है, जिससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। जानिए इन उपायों के बारे में…
1. रोज बनाएं स्वस्तिक
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है, इसलिए हर शुभ कार्य में स्वास्तिक अवश्य बनाई जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोज सुबह घर की महिलाओं को मुख्य दरवाजे के आस-पास हल्दी से स्वस्तिक बनाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का स्तर बना रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।
23
2. मुख्य द्वार के आस-पास डालें जल
वास्तु के अनुसार प्रतिदिन घर की महिला को सुबह उठकर सबसे पहले मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाना चाहिए। इसके साथ ही द्वार के दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा जल डालना चाहिए। इसके साथ ही घर के द्वार एवं खिड़कियां खोल देनी चाहिए। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होता है और हर प्रकार की नकारात्मकता दूर रहती है।
33
3. रोज करें पूजा-पाठ
सुबह उठकर स्नान करने के बाद पूजाघर में धूप-दीप प्रज्जवलित करना चाहिए। इसके साथ ही जल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छींटे मारने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi