धन लाभ के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, घर में बनी रह सकती है बरकत

Published : May 23, 2021, 12:42 PM IST

उज्जैन. हर व्यक्ति को जीवन में कभी-न-कभी धन से संबंधित परेशानी आती ही है। ज्योतिष शास्त्र में राशि अनुसार धन प्राप्ति के अनेक उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और उपयोगी होते हैं। यदि कोई व्यक्ति इन उपायों को विधिपूर्वक कर ले तो उसकी पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं और घर में बरकत बनी रहती है। आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के ये उपाय कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

PREV
112
धन लाभ के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, घर में बनी रह सकती है बरकत

मेष राशि 
सुबह सूर्य देव के दर्शन करें और भगवान विष्णु को गुड़ वाली खीर का भोग लगाएं।

212

वृष राशि 
रोज सुबह भगवान शिव के दर्शन करें और शुक्रवार को शिवलिंग पर साबूत चावल अर्पित करें।

312

मिथुन राशि 
रोज सुबह देवी लक्ष्मी की पूजा करें और भगवान श्रीगणेश को लाल फूल चढ़ाएं।

412

कर्क राशि 
रोज सुबह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करें और उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाएं।

512

सिंह राशि 
रोज सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें।

612

कन्या राशि 
सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करें देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें।

712

तुला राशि 
भगवान विष्णु को कमल का फूल अर्पित करें और हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

812

वृश्चिक राशि 
विष्णु मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं घर से निकलने से पहले श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

912

धनु राशि 
रोज सुबह हनुमान जी के दर्शन करें। पीपल के नीचे मिठाई रखें तथा केसर का तिलक लगाएं।

1012

मकर राशि
रोज सुबह देवी गायत्री का दर्शन करें और महत्वपूर्ण काम से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं।

1112

कुंभ राशि
केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

 

1212

मीन राशि
भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं।

Recommended Stories