उज्जैन. 30 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता हैं। साथ ही यह दिन माता लक्ष्मी को भी विशेष प्रिय होता है। पूर्णिमा पर किए गए उपायों का विशेष और शीघ्र प्रभाव होता है। आज हम आपको पूर्णिमा पर किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ये उपाय इस प्रकार हैं…
1. पूर्णिमा तिथि की शाम को पीपल के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
27
2. पूर्णिमा की रात घर में महालक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा किसी ब्राह्मण से करवाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
37
3. पूर्णिमा की रात को पानी में थोड़ा दूध डालकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे चंद्र दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है।
47
4. पूर्णिमा पर किसी हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
57
5. प्रत्येक पूर्णिमा पर घर के मुख्य दरवाजे पर आम के ताजे पत्तों से बना तोरण बांधने से घर के वातावरण में शुभता आती है।
67
6. पूर्णिमा पर किसी सुहागन महिला को भोजन करवाएं और कुछ उपहार भी दें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
77
7. प्रत्येक पूर्णिमा पर सुबह हल्दी से घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे शुभता आती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi