ये 4 काम करने से दूर होता है बेड लक और खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Published : May 27, 2020, 12:09 PM IST

उज्जैन. अपना लक्ष्य पाने के लिए मेहनत करते रहना जरूरी होता है, लेकिन कई बार मेहनत करने पर भी कई लोग मनचाहा फल नहीं पाते। ऐसे में वास्तु और फेंगशुई अपकी मदद कर सकते हैं। वास्तु और फेंगशुई के इन आसान उपायों को अपना कर बंद किस्मत के दरवाजे खोले जा सकते हैं। इन 4 बातों का ध्यान रखकर और उनका पालन करके आप भाग्यशाली बन सकते हैं...

PREV
14
ये 4 काम करने से दूर होता है बेड लक और खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

1. न करें अग्नि का अपमान
हिंदू धर्म में अग्नि को देवता माना जाता है। इसलिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे- किसी भी दीए, मोमबत्ती या माचिस की तीली को फूंक मारकर न बुझाएं। भूलकर भी जलती हुई माचिस की तीली को पैरों से न बुझाएं। ऐसा करने से मनुष्य का दुर्भाग्य बढ़ता है और उसे अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
 

24

2. किचन में लगाएं आईना
आईना को पॉजिटिव एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है। यदि आईने को सही दिशा में रखा जाए तो यह नेगेटिव एनर्जी को रोकता है और घर में पाजिटिविटी को बढ़ाता है। किचन में उत्तर दिशा की ओर दीवार पर आईना लगाना चाहिए। उत्तर दिशा में आईना लगाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और घर-परिवार के लोगों के भाग्य में वृद्धि होती है।
 

34

3. घर में रखें अष्टविनायक गणेश की मूर्ति
घर या ऑफिस में अष्टविनायक गणेश की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इनकी मूर्ति को घर या ऑफिस में रखने से सफलता में रूकावट बन रहे सभी कारण खत्म हो जाएंगे और सुख-शांति में वृद्धि होगी। अष्टविनायक गणेश की मूर्ति या तस्वीर को ऐसे रखें कि मुंह दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो।
 

44

4. घर लाएं लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति
लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति फेंगशुई में बहुत ही शुभ मानी जाती है। हंसते हुए लॉफिंग बुद्धा धन-दौलन के देवताओं में से एक माने जाते हैं। इसे घर में रखने से प्रसन्नता, सुख- समृद्धि, सफलता और सम्मान मिलता है। इसे अपने ड्राइंग रूम में ठीक सामने की ओर रखना चाहिए, जिससे घर में आते ही सबसे पहले उसी पर नजर जाए। लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए।
 

Recommended Stories