Published : May 23, 2020, 01:17 PM ISTUpdated : May 23, 2020, 01:19 PM IST
उज्जैन. 24 मई, रविवार को बुध ग्रह वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 18 जून को ये ग्रह वक्री होगा और 12 जुलाई को फिर से मार्गी हो जाएगा। 1 अगस्त को बुध कर्क राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मिथुन बुध के स्वामित्व वाली राशि है। इसीलिए मिथुन राशि के लोगों को बुध की वजह से विशेष लाभ मिलेगा। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...
मेष राशि- आपके लिए तृतीय बुध लाभ दिलाने वाला रहेगा। लाभ के नए योग बनेंगे। बाधाओं दूर होंगी। साथियों का सहयोग मिलेगा।
212
वृष राशि- इस राशि के लिए बुध द्वितीय रहेगा। आपके लिए पक्ष का समय रहेगा। पुरानी समस्याओं का निदान रहेगा। धन संबंधी कामों में मजबूती मिलेगी।
312
मिथुन राशि- इस राशि के लिए बुध विशेष लाभ देने वाला रहेगा। तरक्की मिल सकती है। धन लाभ मिलने के योग बनेंगे।
412
कर्क राशि- आपके लिए द्वादश बुध बाधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। सतर्क रहकर काम करना होगा। धन संबंधी कामों में धैर्य बनाए रखें।
512
सिंह राशि- इन लोगों के लिए बुध एकादश हो जाएगा। काम में बढ़ोतरी होगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्य पूरे होंगे।
612
कन्या राशि- आपके लिए बुध दशम हो रहा है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पुराने समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ मिल सकता है।
712
तुला राशि- इस राशि के लिए बुध की नवम स्थिति शुभ रहने वाली है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। धन लाभ मिल से मन प्रसन्न रहेगा।
812
वृश्चिक राशि- इन लोगों के लिए अष्टम बुध परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। अतिरिक्त सतर्कता रखनी होगी। हानि के योग बन रहे हैं। आलस्य से बचें।
912
धनु राशि- इस राशि से बुध सप्तम रहेगा। ये लोग जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कार्य सफल होंगे।
1012
मकर राशि- आपके लिए षष्ठम बुध शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
1112
कुंभ राशि- आपके लिए ये ग्रह पंचम रहेगा। कोई खास काम पूरा हो सकता है। प्रभाव में वृद्धि होगी। धन लाभ मिल सकता है। अटका काम पूरा होने के योग हैं।
1212
मीन राशि- इस राशि के लिए बुध चतुर्थ रहेगा। इस वजह से अनावश्यक चिंताएं बढ़ेंगी। नुकसान की संभवानाएं बनेंगी। विवादों से बचने की कोशिश करें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi