वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Published : Feb 16, 2021, 12:08 PM IST

उज्जैन. माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 फरवरी, मंगलवार को है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस दिन अगर राशि अनुसार खास उपाय किया जाए तो हर काम में सफलता मिल सकती है और जीवन सुखमय बना रहेगा। आगे जानिए राशि अनुसार क्या उपाय करें…

PREV
112
वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

मेष राशि
वसंत पंचमी पर विद्या और बुद्धि के लिए माता सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाएं।

212

वृष राशि
माता सरस्वती का दूध से अभिषेक करें और गरीबों को दूध का दान करें।

312

मिथुन राशि
माता सरस्वती के चित्र के सामने बैठकर विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें।

412

कर्क राशि
माता सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

512

सिंह राशि
गरीब बच्चों को पेन, किताबें, कॉपियां आदि दान करें। इससे इन पर माता सरस्वती की विशेष कृपा होगी।

612

कन्या राशि
छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और कुछ उपहार भी दें।

712

तुला राशि
किसी ब्राह्मण कन्या को सफेद वस्त्रों का दान करें। साथ ही सफेद रंग की मिठाई भी दें।

812

वृश्चिक राशि
माता सरस्वती को सफेद फूलों का हार अर्पण करें तथा विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें।

912

धनु राशि
गरीबों को चावल का दान करें, साथ ही सफेद गाय की पूजा करें।

1012

मकर राशि
माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर भक्तों को बांट दें।

1112

कुंभ राशि
माता सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करें और स्वयं सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

 

1212

मीन राशि
माता सरस्वती का अभिषेक केसर मिले दूध या पानी से करें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories