मैंडरिन डक, एक रंगबिरंगा बत्तख होता है, जो आमतौर पर मेल-फीमेल के जोड़े में रहता है। ये डक अपने साथी से कभी अलग नहीं होता है। अगर जोड़े में से कोई एक किसी कारण से मर जाता है, तो दूसरा भी उसके बिछोह में जान दे देता है। फैंगशुई में माना जाता है कि पति-पत्नी को अपने कमरे में या घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में इनकी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में हमेशा गर्माहट बनी रहती है।