फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में नहीं होना चाहिए टीवी, इससे होता है लव लाइफ पर निगेटिव असर

उज्जैन. फेंगशुई के मुताबिक हमारे आस-पास पॉजिटिव और निगेटिव दोनों प्रकार की ऊर्जा होती है। इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। निगेटिव ऊर्जा का असर कई बार हमारी लव लाइफ पर भी पड़ता है। इसके कारण हमारे जीवन में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आगे बताए गए फेंगशुई टिप्स का ध्यान रखना चाहिए…

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2021 4:41 AM IST

17
फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में नहीं होना चाहिए टीवी, इससे होता है लव लाइफ पर निगेटिव असर

1. फेंगशुई के अनुसार शादी-शुदा लोगों को अपने बेडरूम में टीवी नहीं रखना चाहिए। इससे निकलने वाली निगेटिव वाइब्स दांपत्य जीवन पर असर डालती हैं। इसका दूसरा पहलू ये भी है कि टीवी और अन्य गैजेट्स के कारण पति-पत्नी में होने वाला संवाद कम हो जाता है, जिसका कारण इनकी लव लाइफ पर भी पड़ सकता है।

27

2. फेंगशुई के अनुसार पति-पत्नी को एक गद्दे पर ही सोना चाहिए। मसलन, अगर डबल बेड है तो भी फुल साइज का एक ही गद्दा रखना चाहिए। दो गद्दों का उपयोग करना वैवाहिक जोड़े के भविष्य के लिए सही नहीं माना जाता।
 

37

3. नदी, तालाब, झरना आदि की तस्वीरें अपने बेडरूम में लगाने से बचें। साथ ही बेडरूम के अंदर किसी तरह का फव्वारा या मछलीघर (फिश एक्वेरियम)  भी ना रखें। अगर आपको रात के समय प्यास लगती है तो रूम में केवल एक पानी की बोतल रखें।
 

47

4. फेंगशुई के अनुसार सिंगल कुर्सियां और पक्षी-जानवरों की मूर्ति और आक्रामक तस्वीरें अकेलेपन को दर्शाती हैं। इसलिए घर में जोड़े वाले पक्षियों की तस्वीर या मूर्तियां लगाएं।
 

57

5. कभी भी अपने बेड को खिड़की के सामने ना लगाएं। इससे रिश्तों में तनाव आता है। अगर ऐसा संभव न हो तो अपने सिरहाने और खिड़की के बीच पर्दा जरूर डालें। ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा का रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

67

6. बेडरूम में ऐसी चीजों का बिल्कुल उपयोग न करें, जो किसी भी तरह से अलगाव दर्शाती हो। छत पर बीम का होना या दो अलग मैट्रेस का प्रयोग भी अलगाव दर्शाता है।
 

77

7. साज-सजावट करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। लिहाजा घर की साफ-सफाई और सजावट पर ध्यान दें। घर की सजावट जितनी अच्छी होगी, संबंधों में उतनी ही मधुरता रहेगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos