निगेटिविटी दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 फेंगशुई टिप्स, इससे बढ़ सकता है आपका गुडलक

Published : Dec 07, 2020, 01:13 PM IST

उज्जैन. फेंगशुई भारतीय वास्तु का ही स्वरूप है। जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान इसके जरिए किया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे फेंगशुई टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में गुड लक को कायम रख सकते हैं और जिन चीजों की कामना रखते हैं, उन्हें पाने के अपने रास्तों को कुछ हद तक आसान कर सकते हैं…

PREV
14
निगेटिविटी दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 फेंगशुई टिप्स, इससे बढ़ सकता है आपका गुडलक

क्रिस्टल बॉल स्टूडेंट्स के लिए बहुत उपयोगी है। यह शिक्षा की तरफ आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है और नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता दिलाने में सहायक होती है। जिन स्टूडेंट्स का मन एकाग्र नहीं रहता है, उनके लिए क्रिस्टल बॉल एक अच्छा ऑप्शन है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं और इसे रोज साफ करना न भूलें ।

24

अगर आपके घर में झगड़े होते हैं या फिर ऑफिस में आप आसानी से विवादों में पड़ जाते हैं तो तुरंत अपने घर या ऑफिस में बैंबू प्लांट को जगह दें। इससे आपके लोगों से संबंध मधुर बनेंगे और आपके जीवन में सकारात्मकता भी आएगी।

34

कछुआ फेंगशुई में बहुत लकी माना जाता है। कहा जाता है कि कछुआ शांति और धैर्य, धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सिक्कों पर बैठे कछुए को आप अपने वर्कप्लेस पर भी रख सकते हैं।

44

विंड चाइम की खनकती आवाज न केवल आपके घर में खुशियां लाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती है । जब आप सुबह उठते हैं, तो इसकी मधुर आवाज आपके कानों में सुकून का भाव भरने के साथ वातावरण को स्वच्छ और खुशनुमा बनाती है। यह घर में आने वाली निगेटिव वाइब्रेशंस को दूर करती है, लेकिन इन्हें सही दिशा में लगाना ज्यादा जरूरी है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories