Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर घर लाएं ये 5 चीजें और रखें अपनी तिजोरी में, दूर होगी पैसों की तंगी

उज्जैन. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) पर भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष उपाय किए जाते हैं। इस बार ये पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, गणेश चतुर्थी स्वयं सिद्धि मुहूर्त है। इस दिन अगर कुछ खास चीजें घर में लाई जाएं और इन्हें धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखा जाए तो धन लाभ के योग बनते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें… 
 

Manish Meharele | Published : Aug 31, 2022 5:32 AM IST

15
Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर घर लाएं ये 5 चीजें और रखें अपनी तिजोरी में, दूर होगी पैसों की तंगी

भगवान श्रीगणेश को साबूत हल्दी भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। गणेश पूजा में साबूत हल्दी चढ़ाएं और बाद में इसे अपने धन स्थान पर रखें। इसकी पूजा भी करते रहें। इस उपाय से आपके घर-परिवार में हमेशा खुशियां ही खुशियां रहेंगी और पैसों से जुड़ी हर परेशानी दूर हो सकती है।
 

25

धर्म ग्रंथों में चांदी को बहुत ही शुभ धातु माना गया है। ये देवी लक्ष्मी की प्रिय धातु है। इससे निर्मित गणेश प्रतिमा को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। धन लाभ के लिए इसकी पूजा करना बहुत ही शुभ फलदायक माना जाता है। इस प्रतिमा को भी अपने धन स्थान पर रखना चाहिए और रोज इसकी पूजा करनी चाहिए।
 

35

ये एक खास प्रकार की घास है जो भगवान श्रीगणेश को अति प्रिय है। इनके बिना श्रीगणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। गणेश पूजा में इसे जरूर चढ़ाएं और बाद में इसे अपने धन स्थान पर रख दें। इस पर थोड़ी से हल्दी जरूर लगाएं। इससे आपको शुभ फल मिलने लगेंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इसे उपाय से धन लाभ के योग भी बनेंगे।
 

45

इसे गणेश यंत्र भी कहते हैं। पूजा-पाठ की दुकान पर ये आसानी से मिल जाता है। गणेश चतुर्थी पर इसे घर लेकर आएं और विधि-विधान से पूजा कर अपने धन स्थान पर स्थापित करें और रोज पूजा करें। इसे यंत्र से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। देवी लक्ष्मी की कृपा भी इस यंत्र की पूजा से आप पर बनी रहेगी।
 

55

पारद एक धातु है। इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस धातु से निर्मित गणेश प्रतिमा गणेश चतुर्थी पर घर लेकर आएं और पहले इसकी विधि-विधान से पूजा करें और बाद में इसे अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रख दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी साथ ही बिजनेस से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos