Ganesh Chaturthi 2022: ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है आपका नाम तो करें ये उपाय, चमक उठेगी सोई किस्मत

उज्जैन. भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य, मंगलमूर्ति, दु:खहर्ता, मंगलकर्ता, गणनायक और न जाने कितने ही नामों से पुकारा जाता है। श्रीगणेश अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर श्रीगणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर राशि अनुसार, कुछ खास उपाय किए जाएं तो भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार, इन उपायों के बारे में…
 

Manish Meharele | / Updated: Aug 31 2022, 05:45 AM IST

112
Ganesh Chaturthi 2022: ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है आपका नाम तो करें ये उपाय, चमक उठेगी सोई किस्मत

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को हल्दी लगी हुई दूर्वा अर्पित करें। इस दौरान ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस उपाय से इनके सभी संकटों का निवारण हो सकता है। 
 

212

इस राशि के लोग श्रीगणेश को सफेद फूल पर इत्र लगाकर चढ़ाएं और सफेद लड्डू का भोग भी लगाएं। ये उपाय करते समय ऊँ गं ऊँ गं मंत्र का जाप करें। इससे इन लोगों को सभी कार्य में सफलता व सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
 

312

इस राशि के लोग श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए दूर्वा की माला बनाकर अर्पित करें। साथ ही ऊँ श्री गं गणाधिपतये नम: मंत्र का जाप करते हुए गुड़ का भोग भी लगाएं। इससे इनका हर कामना पूरी हो सकती है। 
 

412

श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए सफेद आंकड़े के फूलों की माला बनाकर अर्पित करें। ऊँ श्री श्वेतार्क देवाय नम: का जाप 108 बार करें। मोदक या मक्खन का भोग लगाएं। इससे इनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं।
 

512

इस राशि के लोग पहले 108 दूर्वा पर थोड़ा कुंकुम लगा लें, उसके बाद यह श्रीगणेश को अर्पित करें। गुड़ की 11 गोली बनाकर भोग लगाएं। इससे इस राशि वालों के हर संकट दूर हो सकते हैं। 
 

612

इस राशि के लोग अपनी शक्ति के अनुसार, भगवान श्रीगणेश को साबूत हरे मूंग व गुड़ चढ़ाएं और बाद में इसे जररूतमंदों में बांट दें। श्री वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का 108 बार जाप भी करें। इससे आपको सभी कामों में सफलता मिल सकती है।
 

712

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को सवा किलो मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ भी करें। इस उपाय से इनके संकटों का निवारण जल्दी ही हो सकता है। 
 

812

इस राशि के लोग श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल अर्पण करें। चावलों की संख्या 108 से कम अथवा ज्यादा न हो। श्री विघ्नहरण संकट हरणाय नम: का जाप करें, जिससे समस्त मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 
 

912

इस राशि के लोग हल्दी की पांच साबूत गांठ श्री गणाधिपतये नम: का जाप करते हुए श्रीगणेश को चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं।

1012

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को काले तिल अर्पण करें और लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर श्री गणेशाय नम: का जाप करके चढ़ाएं। गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ भी करें। इससे सभी संकट टल जाते हैं।
 

1112

इस राशि के लोग श्रीगणेश को हल्दी का तिलक लगाएं। मोदक या गुड़-रोटी का भोग लगाएं। इसके बाद ऊँ गं गणपतयै नम: का जाप करें। इस उपाय से इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

1212

इस राशि के लोग पीले रंग के धागे में पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर श्री गणेशजी को अर्पण करें। चने की दाल और गुड़ भगवान श्रीगणेश के मंदिर में दान करें। इससे इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।
 


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi Kab Hai: कब से कब तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान कौन-से 5 काम न करें?


Ganesh Chaturthi 2022: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, 300 साल में नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग

Ganesh Chaturthi 2022: घर में स्थापित करें गणेश प्रतिमा तो ध्यान रखें ये 5 बातें, मिलेंगे शुभ फल
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos