- Home
- Astrology
- Horoscope
- Ganesh chaturthi 2022 Shubh muhurat: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग
Ganesh chaturthi 2022 Shubh muhurat: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग
उज्जैन. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना घर-घर में की जाती है। इसके बाद अगले 10 दिनों तक रोज गणनायक की पूजा और आराधना की जाती है। इस बार ये पर्व 31 अगस्त, बुधवार को कई शुभ योगों में मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार गणेश उत्सव के 10 दिनों में कई विशेष योग बन रहे हैं। इन योगों में खरीदी व नए काम की शुरूआत करना बहुत ही शुभ रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस गणेश चतुर्थी पर वही सब योग बन रहे हैं जो गणेश जन्म के समय बने थे। धर्म ग्रंथों में भी इनके बारे में बताया गया है। जिस समय देवी पार्वती ने मिट्टी के गणेश बनाकर उसमें प्राण डाले, उस समय बुधवार, चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र था। वही योग इस समय भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इस बार गुरु ग्रह की स्थिति से लंबोदर योग बन रहा है, ये गणेश जी का ही एक नाम है। साथ ही इस दिन वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी और अमला नाम के 5 राजयोग भी रहेंगे।
डॉ. मिश्र के अनुसार, इस गणेश उत्सव 31 अगस्त, बुधवार से 9 सितंबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। इस दौरान नवमी तिथि घटने के बाद भी गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों का रहेगा। खास बात ये है कि गणेश उत्सव में सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मीन राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे। ये इन चारों ग्रहों की स्वराशि है। गणेश चतुर्थी के दौरान ग्रहों का ऐसा संयोग पिछले 300 सालों में ऐसा नहीं बना।
- 31 अगस्त, बुधवार को गणेश स्थापना की जाएगी। ये दिन नए कामों की शुरुआत के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
- 1 सितंबर, गुरुवार को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। ये दिन प्रॉपर्टी, वाहन ज्वेलरी आदि चीजों की खरीदी के लिए शुभ है।
- 2 सितंबर, शुक्रवार को स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाएगी। ये दिन हर तरह की खरीदी के लिए शुभ रहेगा।
- 3 सितंबर, शनिवार को दूर्वाष्टमी और राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। अमृत योग होने से ये दिन नई कामों की शुरूआत के लिए शुभ रहेगा।
- 4 सितंबर, रविवार को प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए करना शुभ रहेगा।
- 6 सितंबर, मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। ये दिन हर तरह की खरीदी के लिए शुभ है।
- 7 सितंबर, बुधवार को भगवान वामन की पूजा की जाएगी। इस दिन प्राॉपटी खरीदने और नई कामों की शुरुआत के लिए शुभ है।
- 8 सितंबर, गुरुवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये दिन वाहन खरीदी के लिए विशेष शुभ है।
- 9 सितंबर, शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। ये दिन भी वाहन खरीदी के लिए खास है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।