Published : Sep 09, 2021, 11:53 AM ISTUpdated : Sep 09, 2021, 04:16 PM IST
उज्जैन. इस बार गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। उत्सव के पहले दिन घर-घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 10 दिनों तक इनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही श्रीगणेश (Ganesh Chaturthi 2021) का प्राकट्य हुआ था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गणेश चतुर्थी पर ग्रहों के योग का विशेष असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर…
इन ग्रह-योगों से कई विशेष फायदे होंगे और बिगड़े हुए काम बनते नजर आएंगे। हर तरफ से खुशियों की प्राप्ति होगी और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
212
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। 10 दिनों तक गणेशजी की पूजा करने से रूके हुए कामों को गति मिलेगी। दोस्त और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
312
किसी कार्यक्रम में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। इस समय ऐसा कोई काम न करें जिसमें किसी भीत तरह का जोखिम हो।
412
इस समय जो ग्रहों की युति बन रही है, उससे आपको आधुनिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी और किसी बड़े काम के बन जाने से खुशी होगी। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
512
आपके सोचे हुए काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। साथ ही विशेष उपलब्धियां भी आपको मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।
612
चोरी हुए या खोए हुआ धन की पूर्ति हो सकती है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कोई नया काम इस दौरान आप शुरू कर सकते हैं।
712
इस राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। लेकिन गणेशजी की कृपा से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
812
गणेश उत्सव के अंतिम दिनों में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचल संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। पुरानी परेशानी भी दूर होगी।
912
जो लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल नहीं हो पाएंगे। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं प्रेम भी बढ़ेगा।
1012
गणेश उत्सव के दौरान का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं में भी सफलता मिलेगी।
1112
शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और संतान भी अनुकूल रहेगी। यात्रा में तकलीफ हो सकती है। धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा।
1212
गणेश उत्सव के दौरान आप पर लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहेगी। किसी भूमि के सौदे को हल्के से न लें और सही दिशा में कार्य करने पर निश्चित लाभ मिलेगा।