Published : Sep 11, 2021, 10:21 AM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 05:40 PM IST
उज्जैन. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से चतुर्दशी तिथि तक गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) मनाया जाता है। इन 10 दिनों में रोज भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और अलग-अलग उपायों से भगवान को प्रसन्न किया जाता है। इस बार ये गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 10 दिनों में अगर कुछ खास चीजें भगवान श्रीगणेश को चढ़ाई जाएं तो उनकी कृपा बनी रहती है, साथ ही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…
भगवान श्रीगणेश की पूजा में दूर्वा विशेष तौर पर चढ़ाई जाती है। बिना दूर्वा के भगवान श्रीगणेश की पूजा संभव नहीं है। इससे जुड़ी कई कथाएं भी हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती हैं। जो भी भक्त भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
25
भगवान श्रीगणेश की पूजा हो और भोग की बात न की जाए ये तो संभव नहीं है। वैसे तो भगवान श्रीगणेश को भोग में कोई भी पकवान चढ़ाया जा सकता है, लेकिन मोदक और लड्डू उन्हें विशेष रूप से प्रिय है। मोदक और लड्डू का भोग लगाने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। अगर ये संभव न हो तो गुड़ का भोग भी श्रीगणेश को लगा सकते हैं।
35
हल्दी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ इत्यादि में इसका उपयोग किया जाता है। भगवान श्रीगणेश को हल्दी की गांठ विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। इसे हरिद्रा भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीगणेश को हल्दी चढ़ाने से आने वाले संकट टल जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
45
भगवान श्रीगणेश की पूजा में सुपारी भी मुख्य रूप से चढ़ाई जाती है। कभी-कभी गणेश प्रतिमा या चित्र न होने की स्थिति में पुजा की सुपारी को ही श्रीगणेश का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है।
55
इसे श्रीफल भी कहते हैं। श्री यानी लक्ष्मी। भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाने से धन की कमी नही होती और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। अगर धन की कमी हो तो श्रीगणेश को नारियल अवश्य चढ़ाना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi