Published : Oct 05, 2020, 11:28 AM ISTUpdated : Oct 05, 2020, 11:29 AM IST
उज्जैन. किसी को उपहार देना या किसी से उपहार पाना बहुत ही आम बात है। ऐसे में अगर कुछ खास चीजों को दिया जाएं या गिफ्ट के तौर पर पाया जाए तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मनुष्य का बुरा समय यानी दुर्भाग्य खत्म हो सकता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए कौन-सी हैं वे खास चीजें…
1. श्रीगणेश की तस्वीर
भगवान श्रीगणेश की तस्वीर किसी को उपहार में देना या पाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे उपहार देने और पाने वाले, दोनों ही परिवारों में सुख-शांति बनी रहती है।
26
2. मिटटी की बनी कोई चीज़
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिटटी का बना कोई शो-पीस गिफ्ट करना या पाना शुभ होता है। ऐसे होने से अटका धन धीरे-धीरे मिलने लगता है और आय में वृद्धि होती है।
36
3. हाथी की प्रतिमा
किसी भी शुभ प्रसंग में हाथी या हाथी का जोड़ा देना या पाना बहुत ही शुभ होता है। हाथी चांदी-सोने, पीतल या लकड़ी का भी दिया जा सकता है।
46
4. चांदी की कोई वस्तु
शास्त्रों में चांदी देना या पाना भी मंगलमयी माना गया है जबकि सोना देना निषेध कहा गया है। चांदी का सिक्का या वस्तु देने या पाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
56
5. सात घोड़े
सात सफेद घोड़ों की जोड़ी फेंगशुई में शुभ मानी जाती है। सात सफेद घोड़ों का शो-पीस या तस्वीर गिफ्ट में देने या पाने से आय के साधन बढ़ने लगते हैं।
66
6. पियोनिया के फूल
पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौंदर्य, प्रेम एवं रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें उपहार में देने या पाने से धन लाभ होता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi