उज्जैन. इस बार 20 जुलाई को हरियाली और सोमवती अमावस्या का योग बन रहा है। इस पर्व का मूल उद्देश्य लोगों को प्रकृति के निकट लाना है। हरियाली अमावस्या का पर्व सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशी में मनाया जाता है। गांवों में इस दिन पेड़-पौधों की पूजा की जाती है व नए पौधे लगाए जाते हैं। हमारी संस्कृति में वृक्षों को देवता स्वरूप माना गया है। मनुस्मृति के अनुसार, वृक्ष योनी पूर्व जन्मों के कर्मों के फलस्वरूप मानी गई है। इसलिए सभी को इस दिन एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अगर पौधा राशि अनुसार लगाया जाए तो परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है, साथ ही जीवन में तरक्की भी मिलती है। जानिए राशि अनुसार कौन सा पौधा लगाना चाहिए-
मेष राशि
इस राशि वालों को लाल चंदन का पौधा लगाना चाहिए। इससे इनकी कुंडली में स्थित ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलेगी।
212
वृषभ राशि
इस राशि वालों को गूलर का पौधा लगाना चाहिए। इससे इन्हें भौतिक सुख यानी धन-संपत्ति का लाभ होगा।
312
मिथुन राशि
इस राशि वाले लोग यदि नीम का पौधा लगाएं तो इससे इनके तरक्की के रास्ते खुलेंगे व रोगों से छुटकारा मिलेगा।
412
कर्क राशि
पलाश का पौधा लगाने से कर्क राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे व समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
512
सिंह राशि
सरकारी कामों में सफलता व बिजनेस में फायदे के लिए इस राशि वालों को का पौधा लगाना चाहिए।
612
कन्या राशि
ग्रह दोषों को दूर करने व पारिवारक जीवन में शांति के लिए इस राशि के लोग अशोक का पौधा लगाएं।
712
तुला राशि
इस राशि के लोग यदि किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वे आंवले का पौधा लगाएं। इससे इन्हें धन लाभ भी होगा।
812
वृश्चिक राशि
जीवन में सफलता के लिए व अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए इस राशि वाले आम का पौधा लगाएं।
912
धनु राशि
इस राशि के लोगों को शादी में समस्या आ रही है तो वे केले का पौधा लगाएं। इससे इनकी समस्या का निदान होगा।
1012
मकर राशि
कोर्ट केस में सफलता के लिए इस राशि के लोग शमी का पौधा लगाएं। दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी।
1112
कुंभ राशि
इस राशि के लोग यदि शमी का पौधा लगाएंगे तो इनके जीवन में शांति आएगी, साथ ही इन्हें शनि की कृपा भी प्राप्त होगी।
1212
मीन राशि
पीपल का पेड़ लगाने से मीन राशि वालों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है, धन कमाने के अवसर भी मिलेंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi