होली के रंगों से भी जीवन में आ सकती है सुख-समृद्धि, राशि अनुसार करें ये उपाय

Published : Mar 24, 2021, 12:30 PM IST

उज्जैन. इस बार होली (धुरेड़ी) 29 मार्च, सोमवार को है। हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति 12 में से किसी एक राशि से जुड़ा होता है। प्रत्येक राशि का एक प्रतिनिधि ग्रह होता है और उन ग्रहों से जुड़ा एक विशेष रंग भी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपने राशि प्रतिनिधि ग्रह के रंग से होली खेले तो उन्हें शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आगे जानिए किस राशि के व्यक्ति को किस रंग से होली खेलना चाहिए…

PREV
112
होली के रंगों से भी जीवन में आ सकती है सुख-समृद्धि, राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अत: मेष राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभदायक हो सकता है। इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा।

212

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृषभ राशि वाले होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी।

312

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

412

कर्क राशि
इसके स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को केसरिया व हरे रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें समाज में सम्मान मिलेगा।

512

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

612

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली खेंलेंगे तो इससे उन्हें नौकरी में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

712

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग पीले या आसमानी रंग से होली खेलें। इससे मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे।

812

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन्हें लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

912

धनु राशि
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों को पीले रंग का होली खेलनी चाहिए। इससे इन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे।

1012

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को नीले व सफेद रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

1112

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इसलिए इन्हें होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा।

 

1212

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। होली खेलने के लिए इस राशि के लोगों को पीले या केसरिया रंग का उपयोग करना चाहिए।

Recommended Stories