Published : Nov 27, 2020, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 27, 2020, 11:25 AM IST
उज्जैन. जरूरत पड़ने पर कभी-न-कभी सभी को कर्ज लेना पड़ता है। कई बार ये कर्ज चुकाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। कर्ज के कारण जीवन की सुख-शांति भंग हो जाती है और किसी काम में मन नहीं लगता। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। कुछ आसान बातों का ध्यान रख कर्ज से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये टिप्स इस प्रकार हैं…
1. घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में टॉयलेट होने पर व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए, घर में टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए।
26
2. घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना चाहिए। ऐसा करना लाभदायक होता है। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
36
3. कांच के फ्रेम का रंग लाल, सिन्दूरी या मैरून नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा उतना ही लाभदायक होगा।
46
4. घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में रखी जाए तो कर्ज से घुटकारा पाने के लिए यह लाभदायक माना जाता है।
56
5. किचन में नीला रंग नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है साथ ही कर्ज लगातार बढ़ता रहता है।
66
6. अगर आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती है तो परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi