30 अगस्त को Janmashtami पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, आपकी हर इच्छा हो सकती है पूरी

Published : Aug 27, 2021, 01:52 PM IST

उज्जैन. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (Janmashtami 2021) मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) का जन्म इसी तिथि में हुआ था। यह पर्व देशभर में मनाया जाता है। इस दिन बाल गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका श्रृंगार किया जाता है। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) पर राशि के अनुसार ये उपाय करें…

PREV
112
30 अगस्त को Janmashtami पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, आपकी हर इच्छा हो सकती है पूरी

मेष राशि
इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

212

वृषभ राशि 
इस राशि के लोगों को बालगोपाल को माखन का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये सब करने से भगवान उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।

312

मिथुन राशि 
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का चंदन से तिलक करें और उन्हें भोग में दही अर्पण करें। इससे आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

412

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए और फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए। 

512

सिंह राशि 
जन्माष्टमी पर सिंह राशि के लोगों को कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। प्रसाद में उन्हें माखन-मिश्री चढ़ाएं।

612

कन्या राशि
इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे का भोग लगाएं।

712

तुला राशि
इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं और इसके बाद उन्हें घी का भोग लगाएं। 

812

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र पहनाएं और साथ ही उन्हें माखन या दही जरूर चढ़ाएं।

912

धनु राशि
इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं। इसके बाद भगवान को प्रसाद भी पीले रंग से बनी मिठाई जरूर चढ़ाएं।

1012

मकर राशि
इस राशि के लोगों को कान्हा जी को नीले वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए और पूजा में उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

1112

कुंभ राशि
इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं। फिर कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं।

1212

मीन राशि
जन्माष्टमी पर मीन राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरी वस्त्र और पीले ही रंग के कुंडल पहनाएं। फिर भोग में केसर और बर्फी चढ़ाएं।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories