Published : Aug 19, 2021, 10:58 AM ISTUpdated : Aug 19, 2021, 12:58 PM IST
इस बार 22 अगस्त, रविवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तीन ग्रहों की युति बन रही है, जो शुभ फल प्रदान करेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, 22 अगस्त को सूर्य, मंगल और बुध सिंह राशि में रहेंगे। सिंह राशि का स्वामी सूर्य ही है। इस राशि में उसका मित्र मंगल भी रहेगा। इस दिन शुक्र कन्या राशि में रहेगा। ऐसा योग 11 अगस्त 1547 को बना था। इस बार खास बात ये रहेगी कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) पर अशुभ फल देने वाली भद्रा का साया नहीं पड़ेगा।