उज्जैन. वास्तु के अनुसार, घर में भगवान की तस्वीरें लगना बहुत शुभ होता है। भगवान की तस्वीरें लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। अलग-अलग तस्वीरों की पूजा से फायदे भी अलग-अलग मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, अगर आप भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी (12 अगस्त, शुक्रवार) इसके लिए श्रेष्ठ दिन हैं। जानिए भगवान श्रीकृष्ण की कौन-सी तस्वीर से आपकी किस समस्या का समाधान कर सकती है…
1. बाल गोपाल रूप में श्रीकृष्ण
अगर आपको संतान की इच्छा है तो जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर अपने घर में लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
27
2. बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण
जीवन में शांति चाहते हैं तो सौम्य रूप में बासुंरी बजाते श्रीकृष्ण की तस्वीर अपने घर में लगाएं। इससे परेशानियां भी कम होंगी।
37
3. गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण
परिवार के लोगों में नहीं बनती तो घर में गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। परिवार के सभी लोग इसके दर्शन करें।
47
4. अर्जुन को ज्ञान देते श्रीकृष्ण
अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो अपने घर में अर्जुन को गीता का ज्ञान देते श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपमें आत्मविश्वास आएगा।
57
5. उफनती यमुना में श्रीकृष्ण को लेकर जाते वसुदेव
अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में बहुत सारी परेशानियां हैं और आप उनका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो उफनती यमुना में श्रीकृष्ण को लेकर जाते वसुदेव की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपको परेशानियां दूर हो सकती हैं।
67
6. हाथों में चक्र लिए श्रीकृष्ण
अगर घर में कोई नेगेटिव एनर्जी है तो हाथों में चक्र धारण किए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
77
7. राधाकृष्ण की तस्वीर
पति-पत्नी में नहीं बनती तो जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi