उज्जैन. हमारे दैनिक जीवन में जाने-अनजाने में हम बहुत से ऐसे काम करते हैं, जिसके कारण हमें ग्रह दोषों का सामना करना पड़ता है। अगर हम अपनी जीवन शैली में कुछ छोटे-छोटे परिवर्तन कर लें या कुछ बातों का ध्यान रख लें इससे होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
1. अगर कुंडली में गुरु ग्रह प्रतिकूल स्थान पर हो तो किसी नजदीक स्थित मंदिर में रोज साफ-सफाई करना चाहिए। इससे शुभ फल मिलने लगते हैं।
28
2. अपने जूठे बर्तन स्वयं उठाकर साफ करें। इससे चंद्रमा व शनि से संबंधित शुभ फल मिलते हैं।
38
3. जब भी कोई मेहमान या परिचित घर आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं, इससे राहु ग्रह के दोष ठीक होते हैं।
48
4. रसोई को कभी गंदा न रखें। समय-समय पर साफ-सफाई करते हैं। रसोई हमेशा साफ-सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं।
58
5. रोज सुबह उठकर पौधों को पानी देने से बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करते हैं।
68
6. बाथरूम में गंदी करने से चंद्रमा अशुभ फल देने लगता है। इसलिए बाथरूम को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें।
78
7. बात-बात पर गुस्सा करने और जोर से चिल्लाने से शनि खराब होता है। ऐसा करने से बचना चाहिए।
88
8. परिवार के और अन्य बुजुर्गों की सेवा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा गुरु ग्रह अच्छा होता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi