बंद घड़ी घर में रखने से बढ़ती है निगेटिविटी, किस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ?

Published : Dec 21, 2020, 09:57 AM IST

उज्जैन. वर्तमान समय में लगभग हर घर में घड़ी जरूर होती है। वास्तु में इससे जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। घड़ी से जुड़ी वास्तु की कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके बुरे समय को अच्छे में भी बदल सकती है। जानिए, घड़ी से जुड़ी वास्तु की 8 खास बातें

PREV
18
बंद घड़ी घर में रखने से बढ़ती है निगेटिविटी, किस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ?

1. वास्तु में घर की दक्षिण दिशा ठहराव मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है। इस दिशा में घड़ी लगाना मुखिया के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।
 

28

2. दरवाज़े के ऊपर घड़ी लगाने से तनाव बढ़ सकता है। जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

38

3. पूर्व दिशा में लगाई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है।
 

48

4. पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को नए अवसर की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाईं गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।
 

58

5. घर में बंद घड़ी रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसलिए घर में बंद पड़ी घड़ियां तुरंत हटा देना चाहिए।

68

6. सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घड़ियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।

78

7. घर में हरे या ऑरेंज रंग की और दुकान में काले या डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।
 

88

8. घर के हॉल में चौकोर व बेडरूम में गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और प्यार बना रहता है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories